अजब-गजब: यहां काम करने वाली हर लड़की को रोजाना बॉस को करना होता है Kiss
नई दिल्ली। सुनने में भले आपको अजीब लगे, लेकिन एक दफ्तर ऐसा भी है, जहां काम करने वाली हर लड़की को हर सुबह अपने बॉस को किस करना होता है। ऐसा इसलिए ताकि उनका अपने बॉस के साथ संबंध अच्छा बने। चीन की इस कंपनी ने इसी थ्योरी को लागू करते हुए महिलाओं को लाइन में खड़े होकर अपने बॉस को रोजाना किस करने का आदेश जारी कर दिया।

पिपुल्स डेली चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना सुबह 9 से 9:30 बजे इस कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी एक कतार में खड़ी हो जाती हैं। इसी बीच उनका बॉस भी वहां पहुंच जाता है और काम शुरु करने से पहले ये सभी महिलाएं एक एक कर अपने बॉस को किस करती हैं।
कार में किस कर रही थी महिलाएं, दो गाड़ियां ठोंकी
जो महिला कर्मचारी इस आदेश को नहीं मानती उन्हें ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इस कंपनी के बॉस ने खुद ये नियम बनाया और कहा कि ऑफिस की सभी महिलाएं उसे रोजाना किस करें। जब महिला दो कर्मचारियों ने इसके लिए मना किया तो बॉस ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें नौकरी से बाहर निकाल दिया। इस नियम के पीछे बॉस की दलील है कि ऐसा करने ने महिला कर्मचारियों के साथ अच्छा संबंध स्थापित होता है। इस खबर के आने के बाद चीन में इसका विरोध शुरु हो गया।












Click it and Unblock the Notifications