जरा हट के: पेड़ पर चढ़ते अजगर का पोल डांस, Video देख अपनी आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

जरा हट के: पेड़ पर चढ़ते अजगर का पोल डांस, Video देख अपनी आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

नई दिल्ली, 11 जनवरी। सांप को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं और अगर सामने अजगर आ जाए तो लोगों की बोलती बंद हो जाती है। अजगर की पकड़ा इतनी मजबूत होती है कि अगर वो किसी को जकड़ ले तो खिसार हिल तक नहीं पाता और चंद सेकेंड में दम घुटने से उसकी मौत हो सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अजगर का एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आईएफएस सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

 Video: Snake Python Climbing On tree, feel like Poll Dance, Video Viral on Social media

आपको बता दें कि सुशांता नंदा अक्सर जंगल और जंगली जानवरों के हट के वीडियो को शेयर करते रहते हैं। सुशांता नंदा ने जो वीडियो पोस्ट किया है वो एक अजगर है जो एक पेड़ पर चढ़ रहा है। इस वीडियो में एक अजगर लंबे ऊंचे पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पेड़ पर चढ़ने के लिए सांप के ट्रिक को देखकर आपको यकीन नहीं होगा। इस वीडियो को देख लोग इसे पोल डांस बता रहे हैं।

वहीं सुशांता नंदा ने ट्विटर पर वीडिय़ो शेयर करते हुए बताया कि अजगर के पेड़ पर चढ़ने की इस प्रक्रिया को concertina locomotion कहते हैं, जिसमें वो अपने शरीर को पेड़ के चारों ओर जकड़ता और छोड़ता है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि कैसे अजगर पूंछ के ऊपर वाले हिस्से से पेड़ पर कुंडली मारकर उसे जकड़े हुए हैं और अपने शरीर को ऊपर की ओर धकेलता है और ऊपर की तरफ चढ़ता चला जाता है।

इस वीडियो को लोग जहां खूब देख और पंसद कर रहे हैं, वहीं यूजर कुछ और भी वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने सांप के पेड़ पर चढ़ने का वीडियो पोस्ट किया तो वहीं एक यूजर से पूछा कि अजगर चढ़ तो गया अब उतरने का वीडियो भी पोस्ट करो। एक यूजर ने लिखा कि ये सांप नहीं ये पेट्रोल डीजल हो गया है। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। आप भी अजगर को इस तरह से पेड़ पर चढ़ता देख यकीन नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+