बहुरुपिया सांप, केले जैसे हूबहू दिख रहे इस Python ने किया कन्‍फ्यूज, देखें video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाइथन बिल्‍कुल केले जैसे हूबहू दिख रहा है। इस पॉयथन को देखकर हर कोई कन्‍फ्यूज हो रहा है।

python

पृथ्‍वी पर हजारों प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं, सांप डरावने और विषैले होने के कारण सबसे खतरनाक होते हैं। हजारों की संख्‍या में ऐसे सांप हैं,जो रूप और रंग में साधारण सांप से बिल्‍कुल अलग होते हैं। कई ऐसे सांप होते है जो अपना भेष बदलने में माहिर होते है। ये क्‍वालिटी उन्‍हें प्राकृतिक रूप से मिली है ताकि वो अपनी रक्षा कर सके। इन सांपों में अपनी आक्रामक रणनीति के साथ ये क्‍वालिटी शिकारियों को भ्रमित करने के लिए होती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वाररल हो रहा है जिसमें ऐसा ही बहरुपिया सांप नजर आ रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

केले के जैसे हूबहू पाइथन ने किया हैरान

केले के जैसे हूबहू पाइथन ने किया हैरान

पीले रंग के सांप का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। Science Girl नाम के यूजर ने इस वीडियो को ट्टीट किया है। इसमें केले के पास बैठा पॉयथन हूबहू केले के जैसा दिख रहा है।

बॉल पाइथन केले की तरह दिखता है

बॉल पाइथन केले की तरह दिखता है

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा ''यह बॉल पाइथन केले की तरह दिखता है। कोई भी दोनों के बीच अंतर आसानी से नहीं कर सकता है। इसके जरिए आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है कि मेज पर दो केले रखे हुए हैं। हालांकि, जब अजगर को उठाओ तो दोनों में अंतर को नोट किया जा सकता है।

केले का कलर ही नहीं, हर चीज मिल रही

केले का कलर ही नहीं, हर चीज मिल रही

गौरतलब, है कि इस अनोखे तरह का सांप की बनाना बॉल पाइथन है। इस पाइथन पीले रंग का है जिस पर केले की तरी भूरे रंग की चित्‍ती पड़ी हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में केले के बगल रखा पाइथन का अगर सिर ना नजर आए तो किसी को पता भी नहीं चल सकता कि ये सांप है या केला।

यूजर्स बोले- गलती से केला समझकर खा ना लेना

यूजर्स बोले- गलती से केला समझकर खा ना लेना

इस वायरल वीडियो को लाखों बाद देखा जा चुका है और लोग जमकर शेयर किया जा चुका है। यूजर्स को केले की तरह दिख रहे पाइथन को देखकर हर कोई हैरान है। एक यूजर ने लिखा "एक केला लेना चाहोगे पता चला लेने चले तो पता चलेगा कि सांप ने काट लिया। दूसरे ने कमेंट कि या एक केले तक पहुंचना फिर कभी पहले जैसा नहीं होगा। एक तीसरे यूजर ने लिखा "यह डरावना है! क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक केला पकड़ा जाए और उसके बदले ये सांप मिल जाए ये सोच कर ही डर लगता है। वहीं एक यूजर ने लिखा मुझे केला पसंद है,लेकिन इसे देखकर तो लगा रहा अब मैं केला खाऊं ही नहीं, अगर सांप निकला तो?

जानें बॉल पाइथन की खूबियां

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के अनुसार बॉल पाइथन नाम का ये सांप प्रमुख रूप से पश्चिम और मध्य अफ्रीका में पाए जाते हैं। ये सांप के पालने वाले विकल्‍पों में से एक हैं जिन्‍हें लोग बहुत पसंद करते हैं। ये बहुत सॉफ्ट और आलसी होते है। ये पाइथन विषैले नहीं होते हैं। इनका ये रंग अनुवांशिक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+