VIDEO: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मारी ऐसी एंट्री कि उड़ गए सबके होश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। सबके लिए शादी एक स्पेशल दिन होता है। लोग इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का सबको इंतजार रहता है।अक्सर देखा यहीं जाता है कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा होता है और दुल्हन हाथों में वरमाला लेकर शर्माती हुई सहेलियों के साथ धीरे-धीरे आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को देखकर हर कोई दंग रह गया। इस स्पेशल एंट्री को देखकर हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया।

शादी में कपल की ऐसी एंट्री आपने शायद ही देखी हो। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन ने हवा में उड़कर शादी में एंट्री ली। हवा में उड़ते पुष्पक विमान में बैठकर दूल्हा-दुल्हने शादी के मंडप में पहुंचे। देखने में नजारा बेहद रोमांचक लग रहा था, लेकिन ये एंट्री उतनी ही खतरनाक थी, क्योंकि क्रेन के सहारे पुष्पक विमान को लटकाया गया था। जिसमें दूल्हा-दुल्हन सवार थे।
क्रेन को मूव करवाकर विमान को पंडाल से ऊपर से होते हुए मंडप के सामने उतारा गया। चील पक्षी की आकृति वाले इस खास तरह के पिंजरेनुमा स्टेज पर दूल्हा-दूल्हन आसमान में उड़ रहे थे तो नीचे जमान पर लोग उन्हें देखकर तालियां बजा रहे थे। बैकग्राउंड में 'बहारों फूल बरसाओ' गाना चल रहा है। पंडाल के चक्कर काट कर उनका खास विमान मंडप में उतर गया, जिसके बाद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications