Video- मिलिए ऐसी बिल्ली से जो हमेशा के लिए हिप्नोटाइज हो गयी है
पर्थ। आपने वशीकरण या हिप्नोटाइज के बारे में सुना होगा, इसमें इंसान कुछ देर के लिए किसी के वश में हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बिल्ली से रूबरू करायेंगे जो हमेशा के लिए हिप्नोटाइज हो गयी है।
काले सफेद चितकबरे रंग की यह बिल्ली देखने में बेहद खूबसूरत है। लेकिन जब इस बिल्ली की आंखों को देंखेंगे तो आपको हंसी आ सकती है।
इस बिल्ली देखने में जंगल बुक की बघीरा की तरह दिखती है, लेकिन इसकी आंखों की कहानी थोड़ी दिलचस्प है।
दरअसल आठ साल की इस बिल्ली के साथ एक हादसा हुआ था और इसके सिर में चोट आ गयी थी।इस बिल्ली के मालिक इयान और एवेलिन मैकडूगल का कहना है कि इसकी बिल्ली की आंखों से उन्हें डर नहीं लगता इसे देखकर ऐसा लगता है कि यह खोया रहता है कभी-कभी। इयान का कहना है कि जबसे इस बिल्ली के सिर पर चोट लगी है तबसे उसकी आंखे हमेशा के लिए पूरी बाहर की तरफ दिखती है।













Click it and Unblock the Notifications