Video: आसमान में दिखा विशाल UFO, लोग डरे, वैज्ञानिक हैरान
नई दिल्ली। ब्रह्मांड में एलियंस की मौजूदगी की एक और संकेत मिले हैं। मलेशिया में लोगों ने विशालकाय उड़नतश्तरी देखा। मलेशिया के कुआला कराई जिले के एक गांव के ऊपर एक विशालकाय उड़नतश्तरी को उड़ते देख यहां लोग भयभीत हो गए तो वहीं वैज्ञानिक हैरान हो गए हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से तहलका मचा हुआ है। हलांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि आसमान में दिखाई पड़ने वाली चीज यूएफओ ही थी या कुछ और, लेकिन लोगों में इसे लेकर काफी कोतुहल मचा हुआ है।
कहा जा रहा है कि ये वीडियो इस घटना से डरे हुए स्थानीय लोगों द्वारा ही शूट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में कोई विशालकाय चीज उड़ रही है और उसके बीच से तेज प्रकाश निकल रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications