VIDEO: देखिए चिलचिलाती गर्मी में कैसे चिल हुआ 272 किलो का कछुआ, यह कहां रहता है?

नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी से इंसान ही नहीं, बहुत से जीव-जंतुओं का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है ठंडे-ठंडे पानी की बौछारों में भीगना-नहाना। अब इस कछुए को देखिए...हमारे यहां पाए जाने वाले कछुओं से यह काफी बड़ा है। यह फ्लोरिडा के एक जू में रहता है। गर्मी में जब यह कछुआ केयरटेकर को परेशान दिखा तो उसने हैंड शॉवर के ​जरिए उसे नहलाया। तब कछुआ को मजा आया...

चिलचिलाती गर्मी में पानी से चिल कछुआ!

चिलचिलाती गर्मी में पानी से चिल कछुआ!

यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़े आकार का कछुआ कैसे पानी की बौछार का मजा ले रहा है। बता दें कि, इसकी उम्र 110 साल है। यह इतना बड़ा है कि इंसान की लंबाई के बराबर मुंह बाहर निकाल लेता है। इसका वजन 600 पाउंड यानी लगभग 272 किलो है।

इतना बड़ा कछुआ आपने नहीं देखा होगा

इतना बड़ा कछुआ आपने नहीं देखा होगा

इस कछुए का वीडियो Wild Charles नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो ​क्रिएटर ने इस बारे में बताया कि, उसे क्रेस्टव्यू फ्लोरिडा स्थित एमराल्ड कोस्ट चिड़ियाघर में देखा जा सकता है। इस वीडियो पर 3 हजार से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए। बहुत से लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दी।

अमेरिका में मिलते हैं ऐसे कछुए

अमेरिका में मिलते हैं ऐसे कछुए

फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, "दुनियाभर में कछुए की कई प्रजातियां हैं..जिनमें 'एमराल्ड कोस्ट जू' में पाए जाने वाले कछुए बड़े आकार के हैं। कछुए इंसानों से भी ज्यादा जीते हैं। भारत, अमेरिका जैसे देशों से लगते समुद्र में छोटे-बड़े आकार के कछुओं की भरमार है। इन प्राणियों को देखना सुकून देता है।"

'सांस लेने के लिए छाती नहीं फुला सकते'

'सांस लेने के लिए छाती नहीं फुला सकते'

डे लाविने नाम की यूजर ने कहा, "वीडियो में दिख रहे कछुए का खोल काफी कड़ा है..जिससे यह अब तक अपनी रक्षा करता रहा। हालांकि, खोल कठोर होने के कारण कछुए अन्य जानवरों या मनुष्यों की तरह सांस लेने के लिए अपनी छाती नहीं फुला सकते हैं। हां, कछुओं में मांसपेशियों का एक विशेष समूह विकसित होता है, जो उन्हें साँस लेने में सहायता करता है।

बिन पानी के भी रहते हैं कुछ कछुए

बिन पानी के भी रहते हैं कुछ कछुए

इस बड़े आकार वाले कछुए को देखकर एक लड़की ने सवाल किया कि, Tortoise और Turtle में क्या अंतर होता है? उसके रिप्लाई में एक शख्स ने लिखा- "इन दोनों में मुख्य अंतर यह है कि Tortoise हमेशा जमीन पर रहता है। ये जंगल, मरुस्थल आदि में रहते हैं और जब प्यास लगती है तभी पानी के पास जाते हैं। जबकि Turtle एक जलीय प्राणी है, जो कि ज्यादातर पानी में ही रहते हैं और धरती पर तभी आते हैं जब उन्हें अंडे देने हों।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+