जब देर रात सुनसान सड़क पर अकेली खड़ी थी लड़की, देखिए लोगों ने दिए कैसे-कैसे ऑफर?
जब देर रात सुनसान सड़क पर अकेली दिखी लड़की तो लोगें ने उससे अजीब-अजीब सवाल पूछने शुरू कर दिए।
नई दिल्ली। शहर हो या गांव, घर हो या बाजार, दिन हो या रात लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अकेली लड़की को देख लोग उसका फायदा उठाना चाहते है। अगर हमारी बातों पर यकीन नहीं तो खुद इस वीडियो में देखिए कि कैसे सुनसान सड़क पर अकेली लड़की को देख लोगों ने कैसे-कैसे सवाल शुरू कर दिए।

सबसे पहले एक लड़के ने अपनी टू-व्हीलर रोकी और लड़की से पूछ डाला कि, आज रात का क्या प्लान है?लड़की उससे कहती है कि वो अप ने दोस्त का इंतजार कर रही है,जो आता ही होगा, लेकिन वो नहीं मानते। इतना ही नहीं एक कैब ड्राइवर ने लड़की को अंदर आकर बैठने को कहा और जब लड़की ने मना किया तो उसे एक रात के पैसे तक ऑफर करने लगा। हलांकि सभी लोग ऐसे ही नहीं थे। कुछ लोगों ने लड़की की मदद करने की भी सोची और उन्होंने लड़की को उसके घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन इस वीडियो से साफ हो गया कि 80 फीसदी लोगों ने गलत इरादों से अकेली खड़ी लड़की को देख उसका फायदा उठाने की कोशिश की। आप भी देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications