Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: जहरीले कोबरा सांप से लिपटकर लड़की ने किया Kiss, कहा- I Love You और फिर....

Video: जहरीले कोबरा सांप से लिपटकर लड़की ने किया Kiss, और फिर....

नई दिल्ली, 7 नवंबर। सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लोग भागने लग जाते हैं। सांप को देखकर डरना भी लाजिमी है, क्योंकि सांप के जहर से बच पाना आसान नहीं होता है। जहां अधिकांश लोग सांप को देखकर डर जाते हैं, भागने लग जाते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जहरीले कोबरा सांप को किस करती हैं, उसे लिपटती हैं और उसे प्यार करती है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं।

 लड़की ने सांप को किया KISS

लड़की ने सांप को किया KISS

सोशल मीडिया पर royal_pythons_ नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की सांप को अपने गले पर लिपटाकर रख रही है। इतना ही नहीं लड़की सांप को किस करती है और आई लव यू भी बोल रही है। इस वीडियो को देखने वाले लोगों के होश रहे हैं। लोग लड़की की इस हरकत से हैरान हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है,जिसमें यूजर ने लिखा है Love My Snake.

 सांप को कहा I LOVE YOU

सांप को कहा I LOVE YOU

वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक लड़की सोफे पर लेटी हुई हैं। उसने अपने गले में कोबरा सांप लपेटा हुआ है। सांप उसके चेहरे पर रेंग रहा है और लड़की अपने हाथों से उसकी गर्दन पकड़कर उसके मुंह पर उसे किस करती है। एक बार नहीं बल्कि लड़की उसे दो-दो बार किस करती हैं और अलग-अलग तरह का फेस बनाती है। सांप का सिर लड़की के मुंह के पास है। लड़की वीडियो में सांप के साथ खेलती नजर आती है। यही नहीं वो सांप से कह रही है आई लव यू।

 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

2 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो


हैरानी तो इस बात की है कि लड़की की गले में लिपटा सांप भी उस रिएक्शन दे रहा हैं। लड़की जब उस किस करती हैं तो सांप भी अपना मुंह खोल लेता है। सांप अपना फेस लड़की के चेहरे पर टिका देता है। वहीं लड़की अलग-अलग तरह का फेस बनाकर वीडियो शूट कर रही है। ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग अलग-अलग तरह से इस पर कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं लोग लड़की की भी तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+