VIDEO:प्लास्टिक की बाल्टी बजाकर नेत्रहीन लड़के ने गाया ऐसा गाना, सब रह गए दंग
VIDEO:प्लास्टिक की बाल्टी बजाकर नेत्रहीन लड़के ने गाया ऐसा गाना, सब रह गए दंग
बेंगलुरू, 20 जून। सोशल मीडिया पर आए दिन अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक नेत्रहीन लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अनोखे टैलेंट को देखकर हर कोई ये ही कह रहा भगवान अगर कोई कमी करता है तो उसकी भरपाई दूसरे रूप में कहीं ना कहीं करता हैं।

बच्चे ने बाल्टी को ऐसे बजाया कि म्युजिक स्ट्रमेंट हुए फेल
ये नेत्रहीन बच्चे का वीडियो फिल्म स्टार कमल हासन की टीम ने शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों आंखों से देखने में अक्षम लड़के के हाथ प्लास्टिक की बाल्टी पर ऐसे बजाकर सुरीला गाना गा लेता है जिसके आगे बड़े-बड़े स्ट्रूमेंट भी फेल हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

जमकर तारीफ कर रहा है
@KamalHaasanTeam के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान होकर जमकर तारीफ कर रहा है। इस नेत्रहीन लड़के ने साबित कर दिया किया हमें कोई भी बाधा रोक नहीं सकती।

बाल्टी बजाने के युनीक स्टाइल के साथ सुरीले गले ने जीता दिल
दरअसल, ये युवक प्लास्टिक की बाल्टी को उल्टा करके ड्रम की तरह बजा रहा है। उसकी बाल्टी पर हाथ ऐसे पड़ रहे जैसे वो प्रोफेशनल ड्रम बजा रहा है।अपनी सुरीली आवाज के साथ रिदम देता हुआ लड़का जो गाना गा रहा है वो साउथ लैंगवेज में है, जिस के बोल हिंदी भाषी भले ही नहीं समझ पाएंगे लेकिन सुर और बाल्टी से निकल रही आवाज को सुनकर आप अपने आप को तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे।
மாற்றுத்திறனாளி இசையமைத்து பாடும் #PathalaPathala பாடல் #vikram!!! pic.twitter.com/ra3DTCFiln
— Kamal Haasan Team Online (@KamalHaasanTeam) June 20, 2022
कमल हासन की नई फिल्म गाने को लड़के ने गाया
बता दें कमल हासन की टीम द्वारा शेयर किया ये गाना कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल की नई फिल्म 'विक्रम' का गाना 'पठाला-पठाला' है। कमल हासन की विक्रम जबदस्त हिट रही और 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। कमल हासन की फिल्म के इस गाने को बाल्टी बजा रहे नेत्रहीन लड़के के गाने को भी जमकर लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications