Video: लड़की ने पहले ड्राइवर के चुराए पैसे फिर इंस्टाग्राम पर उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कैब में सफर कर रही लड़की ने उबर ड्राइवर के टिप के पैसे चुराए। उसकी ये शर्मनाक हरकत गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हो गई।

न्यूयॉर्क। सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कैब में सफर कर रही लड़की ने उबर ड्राइवर के टिप के पैसे चुरा लिए और उसकी ये शर्मनाक हरकत गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हो गई। अब ये वीडियो वायरल हो गया है और हर जगह उस लड़की की थू-थू हो रही है। लोगों का कहना है एक मासूम कैब ड्राइवर के साथ ऐसा करने के लिए उसे जेल होनी चाहिए।

Viral Video

न्यूयॉर्क की है ये घटना

न्यूयॉर्क की है ये घटना

ये वीडियो न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन का बताया जा रहा है। गैब्रिएल कैनाल्स नाम की इस लड़की ने न केवल एक कैब ड्राइवर के पैसे चुराए बल्कि उसका मजाक बनाते हुए इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया। लड़की अपने दो दोस्तों के साथ कहीं सफर कर रही थी जब उसने ये शर्मनाक हरकत की।

पूरी सफाई से की चोरी

पूरी सफाई से की चोरी

सफर खत्म होने के बाद जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो गैब्रिएल ने तुरंत उसकी टिप मनी वाले बॉक्स में हाथ डालकर पैसे निकाल लिए। गैब्रिएल ने इतनी सफाई से पैसे निकाले की ड्राइवर को पता ही नहीं चला।

गाड़ी में कैद हुई पूरी घटना

गाड़ी में कैद हुई पूरी घटना

ड्राइवर ने जब पीछे देखा तो उसे गड़बड़ समझ आई। उसके टिप मनी बॉक्स से सारे पैसे गायब थे। उसने इसकी शिकायत कंपनी से की जिसने उसे पुलिस में जाने को कहा। लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत तो दर्ज हो गई है लेकिन उसपर पुलिस ने क्या एक्शन लिया है, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

लड़की ने खुद उड़ाया अपना मजाक

लड़की ने खुद उड़ाया अपना मजाक

इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद से सभी इस लड़की की थू-थू कर रहे हैं। सभी ने लड़की की हरकत को शर्मनाक बताया है और कहा उसे इसकी लिए जेल होनी चाहिए।

वायरल हो गया वीडियो

उबर कंपनी ने लड़की को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो अगस्त का है लेकिन वायरल अब जाकर हुआ है। (वीडियो साभार :Inside Edition)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+