Valentine's Day Funny Memes: इस वेलेंटाइन डे पर वायरल हो रहे फनी मीम्स! हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Valentine's Day Funny Memes: वेलेंटाइन डे दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन कपल एक दूसरे से अपने दिल की बात बोलते हैं। ये दिन बेहद ही खास होता है। आज सोशल मीडिया पर जहां देखो वहां वेलेंटाइन डे से ही जुडी तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। इस बीच वेलेंटाइन के मौके पर ट्विटर पर कुछ फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद एक बार को आपके लिए भी अपनी हंसी को रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
सबसे पहले बात करते हैं एक पोस्ट की, जो गाय की है। वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाय के शरीर पर ऐसी कलाकारी की हुई है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, गाय के शरीर पर कपल की फोटो उकेरी हुई है। लड़का गुलाब लेकर लड़की के पीछे दौड़ रहा है तो लड़की अपनी अदाएं दिखाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही।

गाय की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और लोग इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने वेलेंटाइन डे पर ऐसी किसी पोस्ट की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी। कमेंट सेक्शन में इस वीडियो को लेकर रिएक्शन की भरमार सी हो गई। हर कोई इसे देखने के बाद फनी कमेंट करने लगा। वहीं कई लोग एक दूसरे को वेलेंटाइन डे की बधाई भी दे रहे थे।
वहीं एक यूजर ने खजूर की तस्वीर अपने हाथ पर रखी और इसे अपनी वेलेंटाइन डेट बताया। इस तस्वीर पर भी लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। इस तरह के पोस्ट की तो किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी। एक यूजर ने कहा कि तुम ऐसी ही डेट डिजर्व भी करते हो।
एक और यूजर ने डॉग का वीडियो पोस्ट किया है, जो वेलेंटाइन डे वाला रोज खाता दिख रहा है। कैप्शन में लिखा है कि जब हम प्यार करते हैं तो हम हमेशा खुद से बेहतर बनने की और कोशिश करते हैं। जब हम अपने से बेहतर बनने की कोशिश करते हैं तो हमारे आस-पास की चीजें भी खुद ब खुद बेहतर हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications