डॉगी को 'चीफ टेस्टिंग ऑफिसर' बनाना चाहती है ये बीयर कंपनी, मिलेगी 15 लाख रुपए सैलरी

नई दिल्ली, अप्रैल 16: इन दिनों अमेरिका की एक बीयर कंपनी इंटरनेट पर अपनी एक अनोखी जॉब ओपनिंग के चलते सुर्खियों में है। कंपनी के अपने नए उत्पाद 'डॉग ब्रू बीयर' की टेस्टिंग के लिए 'चीफ टेस्टिंग ऑफिसर' की वैकेंसी निकाली है। खास बात यह है कि, कंपनी को टेस्टिंग ऑफिसर के लिए किसी आदमी की नहीं बल्कि एक समझदार डॉगी की तलाश है। कंपनी एक ऐसे डॉगी की तलाश में है जो बीयर पीने का शौकीन हो। इस पोस्ट के लिए कंपनी लाखों रुपए का सैलरी पैकेज दे रही है।

कंपनी ने देशभर से आवेदन मंगाए

कंपनी ने देशभर से आवेदन मंगाए

बीयर कंपनी बुश बीयर को तेज जीभ वाले एक ऐसे कुत्ते की तलाश है जो डॉग्स के लिए बेहतर बेवरेज बनाने में कंपनी की मदद करेगा। नौकरी के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार के चुनाव के लिए कंपनी ने देशभर से आवेदन मंगाए हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में कंपनी की ओर से कहा गया है, ''बुश का बेहतरीन स्वाद, नए फ्लेवर्स के लिए रिसर्च, पेट प्रॉजेक्ट्स आपकी जिम्मेदारी होगी।''

सैलरी के साथ मिलेगी ये सुविधाएं

सैलरी के साथ मिलेगी ये सुविधाएं

कंपनी एनहियूजर-बुश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "इस कॉमेडी चित्रण से मूर्ख मत बनो - इस पद के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिकाएं होंगी, जिनमें डॉग ब्रू के फ्लेवर पोर्टफोलियो का विस्तार भी शामिल है। इस पद पर नियुक्त होने वाले डॉग को 20 हजार डॉलर यानि 15 लाख रुपए सैलरी के अलावा इंश्योरेंस और मुफ्त बुश डॉग ब्रू भी मिलेगा। कंपनी ने कहा कि, नौकरी में "स्वाद-परीक्षण, क्वालिटी कंट्रोल और उत्पाद के लिए एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कर्तव्यों को पूरा करना भी शामिल होगा।

ऐसे करना होगा आवेदन

ऐसे करना होगा आवेदन

कंपनी ने आगे लिखा कि, चुना गया डॉगी बुश के सोशल चैनलों पर कॉन्टेंट क्रिएटर तौर पर भी फीचर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नियम बेहद सरल हैं। डॉगी की अच्छी तस्वीरों के साथ मालिक को बताना है कि क्यों उन्हें लगता है कि उनका पप इस पद के लायक है। सोशल मीडिया पर आवदेन करते हुए कंपनी की ओर से लगाए गए #BuschCTOcontest का इस्तेमाल करना है।

लोग ऐसे भेज रहे हैं अपने डॉगी का आवेदन

लोग ऐसे भेज रहे हैं अपने डॉगी का आवेदन

कंपनी ने अपने विज्ञापन में कहा कि, जो डॉगी मालिक इस जॉब के लिए इच्छुक हैं वे 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट को क्रिएटिविटी और यूनिकनेस के आधार पर चुना जाएगा और इसी महीने कंपनी के ऑफिशल चैनल पर परिणाम घोषित होगा। कंपनी के इस एड के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। लोग अपने प्यारे-प्यारे कुत्तों की फोटो शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+