यूपी बोर्ड टॉप करके पछता रही हैं टॉपर, बोलीं- अच्छा होता नंबर कम आते, भरे मन से बयां किए जज़्बात
UP state Board Topper Prachi: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीरें उस वक्त वायरल होने लगीं, जब उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आए। लोग खूब कमेंट्स करने लगे और लड़की के बारे में काफी बातें होने लगीं। मगर इसे शायद दुर्भाग्य कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा कि आधे से ज्यादा कमेंट्स और बातें लड़की के उस लुक और अपीरियंस को लेकर थी, जिसपर शायद उसका बस भी नहीं है।
मर्द दिखती है.. अरे ये प्राची है या फिर प्राचा, अरे ये कौन है, ये प्राची है क्या... ऐसे न जाने कितने ही कमेंट्स सोशल मीडिया से भर गए, जब इस बच्ची को लेकर खबरें आईं कि इसने यूपी बोर्ड में टॉप किया है। हालांकि कई लोग ऐसे भी थे, जो इन ट्रोल्स को जवाब दे रहे थे और बेबाकी से कह रहे थे कि ऐसे ट्रोल्स की आने वाली सात पुश्तें भी इतना कमाल नहीं दिखा सकती हैं, जो प्राची ने कर दिखाया है।

अब इन ट्रोल्स पर प्राची ने चुप्पी तोड़ते हुए 'बीबीसी न्यूज हिंदी' से बात की है। प्राची ने बताया कि बचपन से ही उन्हें ये सब झेलना पड़ रहा है। ये कोई नई बात नहीं है औऱ यही वजह है कि प्राची को इसकी आदत भी हो गई है। लगता था कि लोगों को ऐसा नहीं बोलना चाहिए मगर फिर सोचा कि ये ऐसा ही सोच पा रहे होंगे इसलिए बोल रहे हैं।
प्राची कहती हैं कि अगर मेरे एक दो नंबर कम आते तो अच्छा रहता। मुझे अपने चेहरे पर उगे हुए लंबे बालों का अहसास पहली बार हाईस्कूल बोर्ड में टॉप करने पर ट्रोल करने वालों ने ही करवाया। वहीं प्राची की मां ने कहा कि ट्रोल करते हैं तो जाहिर तौर पर बुरा लगता है। मगर उन्होंने कभी भी बच्ची और खुद पर इस बात को हावी नहीं होने दिया।
मां ने आगे कहा कि मैंने प्राची को कहा कि इन्हें कहने दो। इसके बाद लोगों ने देखते ही देखते प्राची को लोगों का सपोर्ट भी मिलने लगा। वहीं पिता ने कहा कि जो ट्रोल्स करते हैं उन लोगों को लेकर यही लगता है कि दुनिया में सब एक से नहीं होते।
पिता बोले कि बुरा तो लग रहा है मगर जिसकी मानसिकता सही नहीं है, जिसके दिमाग में गंदगी भरी है, उसे कैसे ठीक किया जाए। हमारे लिए गर्व की बात है। प्राची की मां ने कहा कि उन लोगों को लगा था कि बोर्ड की परीक्षा हो जाएं तो उसे डॉक्टर के पास लेकर जाएंगे। अब तो सरकार द्वारा भी इलाज किया जा सकता है। तो अब कोई टेंशन ही नहीं है।
प्राची के साथ पढ़ने वाले दोस्तों ने उसे सपोर्ट किया और कहा कि उसके टैलेंट को ना सपोर्ट करते हुए लोग उसके तन की सुंदरता को देख रहे हैं। एक ने कहा कि जो लोग भी प्राची को ट्रोल कर रहे हैं, क्या उन्हें लगता है कि वे एक भी कंपेटेटिव एग्जाम बीट कर सकेंगे?
बताते चलें कि प्राची ने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में इस साल 98.50 प्रतिशत नंबर टॉप किया है। पूरे राज्य में प्राची के टॉप करने पर हर कोई खुश है।












Click it and Unblock the Notifications