UP News: जीजा के प्यार में पागल हुई युवती, सगाई से एक दिन पहले दोनों हुए फरार
UP Badaun News: हाल ही में यूपी के बदायूं में एक युवती अपनी सगाई से एक दिन पहले जीजा के साथ फरार हो गई। युवकी के पिता ने अब दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Girl ran away with jija: कहते हैं प्यार अंधा होता है। कब, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन कई बार लोग प्यार में अंधे होकर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है।
जीजा के साथ हुई फरार
बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली इलाके में एक युवती अपनी सगाई से पहले अपने ही जीजा के साथ भाग गई। पुलिस के पास जब ये मामला पहुंचा तो युवक की पत्नी भी कोतवाली आ पहुंची।
क्या बोली पत्नी?
अब पूरे मामले को लेकर पत्नी का कहना है कि वो पति की संपत्ति चाहती है। पत्नी का कहना है कि इसके बाद चाहे वो अपनी साली के साथ ही रहता रहे। इधर दूसरी तरफ साली अपने जीजा के प्यार में अंधी है। साली अपने जीजा के साथ ही रहना चाहती है।
काफी समय से चल रहा था अफेयर
बताते चलें कि उघैती थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक से हुई है। युवक का काफी समय से अपनी साली के साथ अफेयर चल रहा था। बीते 5 मई को युवती का रिश्ता हुआ था। युवती की सगाई होने वाली थी। लेकिन इससे एक दिन पहले ही जीजा अपनी साली को लेकर रफ्फूचक्कर हो गया।
दामाद के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
जीजा के साथ भागी युवती के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को ही पकड़ लिया है। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पत्नी की बात करें, तो पत्नी का कहना है कि अगर पति अपनी संपत्ति उसके नाम कर दे तो कोई दिक्कत नहीं। उसके बाद वो जो भी करें। इसी शर्त पर वो उसके साथ रहेगी। वहीं साली तो अपने जीजा के प्यार में पागल है।












Click it and Unblock the Notifications