यूक्रेनी ब्वॉयफ्रेंड ने संघर्ष में गंवा दिए पैर...गर्लफ्रेंड ने नहीं तोड़ा विश्वास, दिया खास 'गिफ्ट'
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। यूक्रेनी डिफेंडर का गर्लफ्रेंड का वीडियो दिल छू लेना वाला है। जिसमें ये देखा जा सकता है कि प्रेमिका ने अपने देश की सुरक्षा में पैर गवांने वाले ब्वॉयफ्रेंड का विश्वास टूटने नहीं दिया। ये वीडियो एक यूक्रेनी डिफेंडर और उसकी प्रेमिका के प्रपोजल की है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रूस को यूक्रेन पर आक्रमण किए 221 दिन हो चुके हैं। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन में सैन्य हमले शुरू करने की घोषणा की। लंबे समय तक चल रहे इस युद्ध में अब तक यूक्रेन की आबादी का एक बड़ा हिस्सा विस्थापित हुआ है। वहां हजारों लोग मारे गए हैं। इस सबके बीच एक यूक्रेन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो दिल छू लेने वाली है। ये तस्वीर है एक यूक्रेनी डिफेंडर और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच शादी के प्रपोजल की। वहीं कुछ दिनों पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें रूस के एक शख्स ने यूक्रेनी गर्लफ्रेंड के साथ भारत आकर शादी की थी। लेकिन ताजा तस्वीर इससे भी बढ़कर है।
दरअसल, यूक्रेनी डिफेंडर ने रूस से संघर्ष के दौरान अपना एक पैर गंवा दिया। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका साथ नहीं छोड़ा। वहीं अब दोनों प्रेमी जोड़े ने शादी करने का निर्णय लिया है। विलांग यूक्रेनी डिफेंडर की अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रही है।
हालांकि इस वीडियो में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, "उसने कहा हां और यूक्रेनी डिफेंडर आगे आए और अपनी प्रेमिका को शादी के लिये प्रपोज किया।" इस खास इवेंट का वीडियो इंटाग्राम पर wedworldmagazine अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications