UFO एक्सपर्ट को दिखे लाल ग्रह पर एलियन के 'पुराने जूते', मंगल ग्रह का सच छिपा रहा है NASA!

नई दिल्ली, 25 फरवरी: पृथ्‍वी से बाहर जीवन की बात आती है, तो सबसे पहले जेहन में एलियन का ख्याल आता है। एलियंस को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन अभी तक एक पुख्ता सबूत मनुष्य के हाथ नहीं लगे हैं जो उनके अस्तित्व की सौ फीसदी पुष्टि करता हो। दुनियाभर में कई स्पेस एजेंसियां और कई एक्सपर्ट एलियन और यूएफओ पर शोध कर रहे हैं। अब एक स्वाघोषित यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उसके पास एलियन के 100 प्रतिशत सबूत हैं। उनसे नासा पर निशाना साधते हुए कहा कि, मंगल ग्रह की सतह पर "एक पुराना बूट" देखा गया है, लेकिन नासा ने इसे दुनिया से छुपा रखा है।

'मुझे एलियन के होने के 100% सबूत मिले हैं'

'मुझे एलियन के होने के 100% सबूत मिले हैं'

यूएफओ एक्सपर्ट स्कॉट सी वारिंग का कहना है कि मेरी नई खोज से पता चला है कि, मुझे एलियन के होने के 100% सबूत मिले हैं। नासा तथ्यों को छुपा रहा है। मुझे मंगल ग्रह पर रहने वाले छोटे हरे या गुलाबी पुरुषों के बारे में पता चला है। स्कॉटका दावा है कि उनके खुलासे से लोगों को नासा के 50 साल या उससे अधिक पुराने काम पर संदेह हो सकता है। स्कॉट ने बताया कि ये चीजें नासा के मार्स रोवर द्वारा कैप्चर की गई।

24 फरवरी को मिले सबूत: स्कॉट

24 फरवरी को मिले सबूत: स्कॉट

डेली स्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉट ने 24 फरवरी को "प्राचीन विदेशी आकृतियों" की खोज की। उन्हें इन आकृतियां के बारे उस समय पता चला जब वह लाल ग्रह की नासा की तस्वीरों को देख रहे थे। मंगल रोवर से ली गई तस्वीरों में एक बूट, एक मूर्ति और एक दफन "चेहरा" समेत कई वस्तुओं को देखा गया है। जिसके बारे में उनका दावा है कि नासा को पता है लेकिन वह इसे जनता से छुपा रहे हैं।

इन तस्वीरों को नासा के रोवर ने लिया था

इन तस्वीरों को नासा के रोवर ने लिया था

स्कॉट ने नासा के मार्स रोवर द्वारा ली गई एक तस्वीर जारी करते हुए लोगों को दिखाया कि कैसे उसमें बैठा एक एलियन मार्स रोवर को घूर रहा था। उसने कहा कि ये तो सौ प्रतिशत पक्का है कि एलियंस है और नासा ये बात जानता है। ये सभी आइटम मार्स रोवर के बहुत करीब हैं। ये सोचने की बात है कि आखिर नासा ये बात लोगों के साथ शेयर क्यों नहीं कर रहा है? हाँ यह सही है! नासा को झूठ छिपाने के लिए बनाया गया था...और यही वह सच्चाई है जो वे नहीं चाहते कि आप जानें।

स्कॉट पहले कर चुके हैं ऐसे दावे

स्कॉट पहले कर चुके हैं ऐसे दावे

स्कॉट सी वारिंग ने कहा कि उन्हें नासा की तस्वीरें खंगालना पसंद है। दावा किया कि उन्‍हें कुछ अनोखा मिला, जो जीवन का 100 फीसदी प्रूफ है। नासा के मार्स रोवर को देखने के लिए एक व्यक्ति लेटा हुआ है। 'एलियन' 1 फुट लंबा था और लेटा हुआ था। उसकी ऊपरी छाती, गर्दन और चेहरा गुलाबी था। उसने गहरे रंग का सूट पहना था। कहा कि उसके कंधे पर ग्रे कलर की कोई चीज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+