'मंगल ग्रह पर पिंक कलर के एलियंस, जिनकी लंबाई एक फीट', NASA की फोटो पर एक्सपर्ट का दावा

नई दिल्ली, 6 फरवरी: हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह हैं, लेकिन अभी तक पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर जीवन के सबूत नहीं मिले हैं। वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह जीवन के लिए कुछ हद तक अनुकूल लगता है, जिसकी जांच के लिए नासा ने वहां पर अपना क्यूरियोसिटी रोवर उतारा है। ये रोवर लगातार वहां से तस्वीरें और अन्य जानकारियां भेज रहा। जिस पर एक UFO एक्सपर्ट ने अजीब दावा किया।

'हमसे ज्यादा बुद्धिमान'

'हमसे ज्यादा बुद्धिमान'

हाल ही में नासा के रोवर ने मंगल ग्रह से कुछ तस्वीरें भेजी थीं। जिसका कॉन्स्पिरेसी थियोरिस्ट स्कॉट सी वरिंग ने विश्लेषण किया। इसके बाद उन्होंने मंगल ग्रह पर 100 प्रतिशत जीवन का दावा किया। वरिंग के मुताबिक मंगल ग्रह के प्राणी हमसे ज्यादा बुद्धिमान हैं। इसके अलावा उन्होंने तस्वीरों में कुछ जगहों को चिन्हित किया है। साथ ही दावा किया कि उसमें एक एलियंस दिख रहा है।

Recommended Video

    Alien on Google Earth: गूगल मैप पर दिखी अंटार्कटिका में एलियंस बस्ती? | Antarctica | वनइंडिया हिंदी
    'लेटा है एलियंस'

    'लेटा है एलियंस'

    अपने एक ब्लॉग में वरिंग ने कहा कि हर कोई जनता है कि मुझे नासा की तस्वीरों का विश्लेषण करना पसंद है। इस बार मंगल की तस्वीर में मुझे कुछ अनोखी चीज मिली, वहां पर बुद्धिमान जीवन का 100 प्रतिशत प्रमाण है। तस्वीर में एक व्यक्ति लेटा हुआ है, जो सुरक्षित दूरी से नासा के मार्स रोवर को देख रहा है।

    'डार्क सूट में दिखा'

    'डार्क सूट में दिखा'

    उन्होंने आगे बताया कि मंगल ग्रह का वो प्राणी 1 फुट लंबा और उसका रंग पिंक है। उसने डार्क सूट पहना है। उसे ध्यान से देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे उसके कंधे पर कोई बैग हो। वहीं जहां पर वो है, उसके पीछे भी पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये तस्वीर नासा ने अप्रैल 2021 में जारी की थी। अब 3 फरवरी 2022 को उन्होंने इसका विश्लेषण पूरा किया।

    ब्रिटिश एक्सपर्ट ने कही थी ये बात

    ब्रिटिश एक्सपर्ट ने कही थी ये बात

    इससे पहले ब्रिटिश सरकार के लिए यूएफओ की जांच करने वाले निक पोप ने भी एलियंस को लेकर बड़ा दावा किया था। उनके मुताबिक अगर इंसान अलौकिक जीवन के संपर्क में आते हैं, तो वो हमसे लाखों या अरबों साल आगे होंगे। अगर कभी दोनों की भिड़ंत हुई तो हमें उस तकनीकी पर काम करना होगा, जो एलियंस के पास पहले से है। उनकी तकनीकी जादू से अलग नहीं होगी। ये लगभग अकल्पनीय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+