'जूता उठा के मारूंगी...' दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर आंटियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, वीडियो हो रहा VIRAL

Delhi metro video: दिल्ली मेट्रो बीते कुछ दिनों से रील्स का अड्डा बन गया है। लेकिन रील्स ही नहीं, कई बार यहां लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं। हाल ही के दिनों में ये सब मामले कुछ ज्यादा ही देखने को मिले हैं।

एक हालिया मामले में दो औरतों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। वीडियो में मेट्रो कोच में दो महिलाएं आपस में बहसबाजी करती दिख रही हैं। वीडियो ने इंटरनेट को दो धड़ों में बांट दिया है, जिसपर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Delhi Metro

आंटियों के बीच हुआ घमासान
वीडियो को सुयांश चौधरी नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है। इसमें दो महिलाएं नजर आ रही हैं। यूजर ने एक और अन्य वीडियो को शेयर किया है, जिसमें पहली वीडियो में बहस कर रही महिला को एक और महिला के साथ बहस करते देखा जा सकता है। दूसरी महिला आराम से उसका वीडियो बना रही होती है।

अचानक चिल्ला पड़ी महिला
पहली वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं एक दूसरे के बगल में बैठी हैं। इतने में एक महिला अचानक चिल्लाने लगती है। इतने में दूसरी महिला बोलती है कि उसने तो सिर्फ बगल से हटने को कहा। इसके बाद दूसरी महिला गुस्से में भद्दी बातें बोलती है तो सामने वाली महिला भी काफी कुछ सुनने के बाद अपना आपा खो बैठती है और बोलती है कि जूता उठा के मारूंगी। हालांकि इस बीच कई लोग दूसरी महिला को चुप कराने की कोशिश करते हैं।

चुप कराने आई महिला को भी लगाई डांट
वहीं दूसरी वीडियो भी उसी वीडियो का एक दूसरा हिस्सा है, जिसमें सामने से आ रही महिला जब उस महिला को चुप कराने की कोशिश करती है तो वो उसपर भी चिल्ला देती है। इसके बाद चुप कराने आई महिला उसका वीडियो बनाने लगती है। ये सब देखकर महिला को और भी ज्यादा गुस्सा आ जाता है और वो जोर-जोर से चिल्लाने और उसे अनाप शनाप बोलने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो...

'आंटी बिग-बॉस की तैयारी कर रही'
लोग दोनों ही वीडियोज पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये क्या ही हो रहा है आजकल मेट्रो में। एक ने कहा कि लगता है कि आंटी बिग बॉस में ऑडिशन देने की तैयारी कर रही है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि आंटी काफी मजेदार है। एक और ने कहा कि इस महिला को जल्द से जल्द मेडिकल चेकअप की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+