'बहुत थके हुए लग रहे हैं सर...', अमिताभ बच्चन के फोटो पर फैंस ने कही ये बात तो अभिनेता बोले- 'लगता है आपने...'
'बहुत थके हुए लग रहे हैं सर...', अमिताभ बच्चन के फोटो पर फैंस ने कही ये बात तो अभिनेता ने जवाब दिया- 'लगता है आपने...'
मुंबई, 22 फरवरी: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने ब्लॉग और ट्विटर पर अपनी तस्वीर और विचार साझा करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें वह एक विमान के अंदर बैठे हुए दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन की उन फोटोज पर एक फैंस ने कहा कि, ''सर आप बहुत थके हुए लग रहे हैं...।' इस फैंस को अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जवाब भी दिया है। अमिताभ बच्चन हर दिन अपने ब्लॉग पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते हैं।

'नो स्लीप क्लब...' लगता है आपने...'
अमिताभ बच्चन की एक फोटो पर फैंस ने कमेंट किया, "बहुत थके हुए लग रहे हैं।" इसके बाद अमिताभ ने अपनी जैकेट पर लिखी लाइन की ओर इशारा किया और जवाब में ट्वीट किया, "नो स्लीप क्लब'.. लगता है आपने जैकेट पर लगे हुए पैच पर ध्यान नहीं दिया।'' बिग बी का जवाब पाकर महिला यूजर्स ने लिखा, 'सॉरी सर, मैंने आपकी जैकेट पर लगे पैच पर सच में ध्यान नहीं दिया।'
अमिताभ बच्चन ने हवाई जहाज में यात्रा करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीरों में वह सोते हुए दिख रहे हैं तो वहीं अन्य तस्वीरों में वह कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में उन्हें विमान से उतरते भी दिखाया गया है।

अमिताभ ने की थी नींद की कमी के बारे में बात
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर जनवरी 2021 की एक पोस्ट में नींद की कमी के बारे में लिखा था। अमिताभ बच्चन ने लिखा था, ''ऐसा कहा जाता है .. शायद स्वयं महात्मा ने कहा है कि 15 मिनट की मजबूत, अबाधित गहरी नींद उन सभी के शरीर को फिर से भरने के लिए पर्याप्त है जो इसे अधिकतम रूप से कार्य करने की आवश्यकता होती है .. अक्सर यह अभ्यास किया गया है .. प्रारंभिक वर्षों के दौरान जब काम उस समय में था जो आज हास्यास्पद लगता है।''

जानें किस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं Big B
अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रभास के साथ अपनी अगली फिल्म 'के' की शूटिंग कर रहे हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म पहली बार अमिताभ और प्रभास को एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। और इसमें दीपिका पादुकोण भी हैं।
अमिताभ विजय बरसे के जीवन पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा झुंड की रिलीज के लिए भी तैयार हैं, जिन्होंने स्लम के बच्चों को फुटबॉल क्लब बनाने के लिए प्रेरित किया। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications