टमाटर 100 के पार: ट्विटरबाजों ने लगाई मीम्स की झड़ी, किसी ने टमाटर का बनाया झुमका तो कोई बोला यही भगवान है...
Tomato Price: भारत के शहरों में टमाटर की आसमान छूती कीमतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपूर्ति की कमी, हीटवेव, मानसून की कमी और भारी बारिश से फसलों के नष्ट होने से देश के कई शहरों में टमाटर की कीमतें 100 रुपये किलो हो गई है।
टमाटर के बढ़ते दामों के बीच ट्विटर पर हैशटैग #Tomato और #TomatoPrice टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ जहां लोग टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं ट्विटरबाजों ने मीम्स की झड़ी लगा दी है।

#TomatoPrice के साथ कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। एक यूजर ने दीपिका पादुकोण की तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'एक टमाटर की कीमत तुम क्या जानों रमेश बाबू...'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'जो टमाटर पहले गरीब हुआ करता था। आज उसके भाव बढ़ गए हैं।'
इतना ही नहीं ट्विटरबाजों ने फिल्म वेलकम से नाना पाटेकर का मशहूर सीन 'आलू लेलो' का उपयोग करने से लेकर फिर हेरा फेरी के हंसाने वाले टेम्पलेट्स का इस्तेमाल कर खूब ट्वीट्स किए हैं।
टमाटर के दाम बढ़ने पर सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की याद आई है। ट्विटर पर सबसे ज्यादा मीम्स निर्मला सीतारमण को लेकर बने हैं। यूजर्स ने पूछा है कि 'क्या वित्त मंत्री टमाटर खाती हैं...'
Tomato Price hilarious meme twitter: यहां देखिए कुछ ट्वीट
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, पुणे समेत देशभर के शहरों में टमाटर की कीमत 80 से 120 रुपये किलो हो गई है।
उपभोक्ता मामले विभाग के तहत मूल्य निगरानी प्रभाग के डेटाबेस के मुताबिक सब्जी मंडी में प्रति किलो टमाटर की कीमत औसतन 25 रुपये से बढ़कर 41 रुपये हो गई है। इसमें कहा गया है कि खुदरा बाजारों में टमाटर की अधिकतम कीमतें 80 से 113 रुपये के बीच हैं।












Click it and Unblock the Notifications