OMG! जंगल सफारी के दौरान अचानक गाड़ी से चिपक गया बाघ, फिर जो हुआ...
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बाघ आकर पर्यटकों की गाड़ी को रोक लेते हैं। इसके बाद एक बाघ आकर गाड़ी से चिपक जाता है। ये क्लिप डरावना होने के साथ-साथ मजेदार भी है।

Jungle Safari video: लोगों को वाइल्डलाइफ को बेहतर ढंग से समझने के लिए सफारी का बड़ा शौक होता है। जंगल सफारी के दौरान एक से बढ़कर एक जंगली जानवर दिखते हैं तो जाहिर सी बात है आपका मजा दोगुना हो जाता है।
गाड़ी से जा चिपका बाघ
लेकिन कभी-कभार सफारी के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी आपने कभी उम्मीद ही ना की हो। ऐसा ही कुछ टूरिस्टों के साथ हुआ, जब जंगल सफारी करते हुए टाइगर उनकी गाड़ी से चिपक गया। बाघ गाड़ी से इस कदर चिपका रहा, मानो वो गाड़ी को आगे बढ़ने ही नहीं देना चाहता। (वीडियो-नीचे)
वायरल हुआ डरावना वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि टाइगर गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहा है। वो काफी आगे तक गाड़ी को रोकने की कोशिश करता नजर आ रहा है। उसके साथ उसके दो बच्चे भी पीछे नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इसने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है।
क्या बोले लोग?
लोगों का कहना है कि जानवरों को छोटे-छोटे बाड़े या फिर चिड़ियाघर में रखने की बजाय जंगल में आजाद घूमने दिया जाना चाहिए। हम में से कई लोग अपने पसंदीदा जानवरों की झलक पाने के लिए चिड़ियाघर गए हैं। ज्यादातर जानवरों को छोटे पिंजरों में रखा जाता है। वहीं ऐसी जगहें भी हैं, जहां जानवरों को आजादी से घूमने की स्वतंत्रता होती है। वहीं पर्यटकों को पिंजरे में डालकर उन्हें देखने दिया जाता है। ऐसे में इसे एक अच्छी पहल कहा जा सकता है।
चार बाघों ने घेरी गाड़ी
ये अच्छी पहल इसलिए है क्योंकि जंगली जानवर पिंजरे में होने की बजाय जंगलों में आजाद घूमने के लिए पैदा हुए हैं। वीडियो में पिंजरे में बंद पर्यटक जंगल की सैर करते दिख रहे हैं। वहीं चार बाघ आकर सफारी को घेर लेते हैं मानो कि वो गाड़ी की जांच कर रहे हों।
ये मजेदार भी और डरावना भी
शुरुआत में तो बाघ गाड़ी को आगे जाने ही नहीं देता। लेकिन बाद में गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है तो बाघ भी पीछे हट जाता है। इस पूरी घटना में किसी भी टूरिस्ट को चोटें नहीं आईं। लेकिन इस दौरान पिंजरे के अंदर कैद टूरिस्ट जानवरों की फोटो लेते दिखे। लोग वीडियो देखने के बाद इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये मजेदार होने के साथ-साथ डरावना भी है।
यहां देखें वीडियो...
'ऐसा ही जू होना चाहिए'
वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कहा कि जू ऐसा ही होना चाहिए, जहां इंसान पिंजरे में कैद हों और जानवर मजे से खुले जंगल में घूम रहे हों। एक ने कहा कि जंगली जानवर खुले जंगल में घूमने के लिए ही पैदा हुए हैं। पिंजरों में रहने के लिए नहीं। एक और ने कहा कि भले ही ये डरावना लग रहा हो लेकिन पिंजरे में रहने वाले लोग इसे कभी भूल नहीं पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications