तीन साल के मासूम ने सांप को जिंदा चबा डाला, फिर जो हुआ वह हैरान करने वाला

Farrukhabad News In Hindi: फर्रुखाबाद जिले में तीन साल के एक बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला। यह विचित्र घटना शनिवार को जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मदनापुर गांव में हुई।

Three Year Old Boy Chew Snake Farrukhabad

Farrukhabad Snake News: सांप शब्द सुनते ही अच्छे अच्छों की हालत पतली हो जाती है। लोग रात में तो नाम लेने तक से डरते हैं। घर के सामने मिल जाए तो उसे अक्सर मार ही देते हैं क्योंकि लोगों को डर रहता है कि कहीं वह नुकसान न पहुंचा दे। कहीं किसी बच्चे को काट न ले। लेकिन उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में एक हैरान और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां तीन साल के मासूम बच्चे ने खेल खेल में एक जहरीले सांप को जिंदा चबा गया।

क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि यूपी के फर्रुखाबाद में एक बच्चे ने चौकलेट समझकर एक जिंदा सांप को चबा गया। हालत यह कर दी कि सांप ने मौके पर दम तोड़ दिया। घर के लोग जब बच्चे की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि बच्चा सांप को जिंदा चबाकर उगल रहा था। बच्चे ने जैसे ही सांप को मुंह से उगला तो परिजन ने देखा की सांप मर चुका है। फिर क्या था यह स्थिति देखते ही घरवालों के हाथ पांव फुल गए। इसके बाद बच्चे की दादी ने आनन फानन में बच्चे को लेकर मोहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचीं, लेकिन वहां पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बच्चे को लोहिया रेफर कर दिया गया गया।

यहां डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया
डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखेत ही बच्चे का इलाज शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत में सुधार आने लगा। वहीं इसके बाद परिजनों को होश आया। बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। लोहिया अस्प्ताल ने जांच के बाद बच्चे को घर भेज दिया है।

बच्चे की दादी ने मुंह से सांप का टुकड़ा निकाला
दादी सुनीता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि बच्चा सांप को चौकलेट या खाने की चीज समझकर चबाने लगा। लेकिन जब उसे उसका स्वाद खराब लगा तो उसने फौरन उगल दिया। लेकिन थोड़ी देर में मैं जब वहां पहुंची तो देखा कि वह सांप को उगल रहा था। यह देखकर मैं डर गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसके बाद मैंने मासूम के मुंह से सांप का टुकड़ा निकाला फिर उसके मुंह को पानी से साफ किया। इसके बाद तेजी से अस्पताल की तरफ दौड़ी लेकिन वहां से हमलोगों को रेफर कर दिया गया। फिर क्या था हमलोग उसे शहर के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने इमरजेंसी में इलाज शुरू किया और अब बच्चे की स्थिति सही है।

Recommended Video

    खेल-खेल में चॉकलेट समझ कर जिन्दा सांप को चबा गया मासूम, फिर ये हुआ हाल....

    शुक्र है कि बच्चे ने सांप को नहीं निगला
    डॉक्टर ने कहा कि यदि बच्चा सांप को निगल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चे की जान भी जा सकती थी। लेकिन बच्चे ने सांप को चबाकर उगल दिया। लोहिया अस्पताल के डॉ. मोहम्मद अलीम अंसारी ने बच्चे का स्वास्थ परीक्षण किया। काफी देर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी सेहत पूरी तरह से सही हो गई। बच्चे के परिजन मरे सांप को भी साथ लेकर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+