'गुड़ नाल इश्क मिठा' गाने का ये नया वर्जन सुनकर आप थिरकने पर मजबूर न हो जाएं तो कहना
क्या आपने सुपरहिट पंजाबी गाना 'गुड़ नाल इश्क मिठा' सुना है। अगर नहीं सुना तो अब सुन लीजिए। विनीत सिंह नाम के एक संगीतकार ने इस गाने में ढोल की बीट का तड़का लगाकर इसे इस तरह पेश किया है कि आप थिरके बिना नहीं रह पाएंगे।
नई दिल्ली। क्या आपने सुपरहिट पंजाबी गाना 'गुड़ नाल इश्क मिठा' सुना है। अगर नहीं सुना तो अब सुन लीजिए। विनीत सिंह नाम के एक संगीतकार ने इस गाने में ढोल की बीट का तड़का लगाकर इसे इस तरह पेश किया है कि आप थिरके बिना नहीं रह पाएंगे। अगर आपको हमारी बातों पर विश्वास नहीं तो खुद ही सुन लीजिए।

90 के दशक की सुहानी याद दिलाता है गाना
विनीत सिंह का गुड़ नाल इश्क मिठा गाने के साथ किया गया प्रयोग उन लोगों के लिए बेहत खास है जो 90 के दशक के गानों को सुनने वाले हैं। 90 के दशक के गाने सुनने वालों को याद होगा कि उस दौरान मलकीत सिंह ने एक से बढ़कर एक हिट गाने देकर भारतीय संगीत जगत में तूफान ला दिया था।

चलो यादों के सफर पर चलते हैं
नए आयामों से सजे इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के साथ विनीत ने कैप्शन में लिखा, 'चलो यादों के सफर पर चलते हैं और अब तक के सबसे बेहतरीन गाने का आनंद लेते हैं।'

लोगों ने किए ढेरों कमेंट
अब तक विनीत की इस वीडियो पर 13 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि, 'मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आपके पड़ोसियों को कोई प्रॉब्लम नहीं होती। मेरे यहां तो एक प्लेट भी गिर जाए सब देखने लगते हैं कि क्या हुआ।' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विनीत को अच्चे पड़ोसी मिले है, जिन्हें उनकी धुनों से कोई समस्या नहीं होती।' आप विनीत की इस क्रिएशन पर क्या कहना चाहेंगे?
देखें यह वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications