तो इसीलिए है सोशल नेटवर्किंग फायदेमंद !

socialsite
वाशिंगटन। क्या आज तक आपको कभी सोशल लाइट पर किसी पोस्ट के लिए पैसे मिले हैं ? नहीं , तो फिर शायद जल्द ही वह समय आने वाला है जब सोशल साइट पर आप पैसे भी कमा सकेंगे।

एक नये सोशल साइट bubblews.com के अनुसार, उनका लक्ष्य है कि वे अपने मुनाफे को अपने यूजर्स के साथ शेयर करेंगे। इस वेबसाइस के अनुसार जब भी यूजर्स इस नेकवर्क के जरीए कुछ पोस्ट या शेयर करेंगे तो वेबसाइट अपने एड रेवेन्यू का कुछ हिस्सा, यूजर्स को देगी।

bubblews.com के संस्थापक अरविंद दीक्षित और जैसॉन जुकैरी ने बताया कि उनके बिजनेस मॉडल के तहत यह साइट अन्य सोशल साइट्स पर एड संबंधित पोस्ट किया करेगा।

दीक्षित ने बताया कि जहां अन्य सोशल नेटवर्क खुद को फ्री में प्रमोट करते हैं, साथ ही यूजर्स के एकाउंट में ट्रकिंग के जरीए दखल भी देते हैं। वहीं उनका नेटवर्क यूजर्स के एकाउंट में दखल दिए बिना उनके किए पोस्ट के जरीए उनसे संबंधित जानकारी हासिल करेगा। दीक्षित और जुकैरी ने कहा कि अब हर यूजर्स की अपनी एक पहचान होगी, वे सिर्फ एक जरीया के तौर पर नहीं होगें।

यह साइट 2012 में शुरु हुआ था और फिलहाल इस साइट के 20 मिलियन के करीब यूजर्स हैं। दीक्षित ने बताया कि यूजर्स को एक पोस्ट या शेयरिंग के लिए 1 शेंट मिलेगा और जब आपके एकाउंट में 50 डॉलर तक जमा हो जाएंगे तब आप इसे निकाल पाएंगे।

बहरहाल, यह तो निश्चित है कि यूजर्स के लिए यह सोशल साइट काफी दिलचस्प और फायदेमंद होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+