'महिलाओं का अंडरवियर सिर पर पहन, चोर कर रहा था ये काम', CCTV में कैद हुई घटना तो पहुंची पुलिस
अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक चोर ने अपने चेहरा छिपामे के लिए महिलाओं का अंडरवियर सिर पर पहना। हर कोई चोर के चोरी करने के इस अजीबो-गरीब तरीके को देखकर हैरान है।

अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक चोर अजीब तरीके से चोरी करते पकड़ा गया है। चोर ने महिला का अंडरवियर पहना था। जी हां, चोर ने महिला का अंडरवियर अपने सिर पर पहनकर किसी के घर में चोपी करने गया था। ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। ओक्लाहोमा के Tulsa पुलिस ने बताया कि महिलाओं के अंडरवियर को मास्क बनाकर चोर ने सिर पर पहना था। चोर ने मास्क से अपना चेहरा छिपाने की जगह महिलाओं का अंडरवियर सिर पर पहनकर चेहरा छिपाने की कोशिश की। हालांकि चोर अब गिरफ्तार हो गया है।

क्यों पहना सिर पर महिलाओं का अंडरवियर?
अमेरिका के ओक्लाहोमा में अधिकारियों ने कहा कि घर से सामान का पैकेज चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए चोर ने महिलाओं के अंडरवियर को फेस मास्क के रूप में पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी। चोर का नाम Spencer Gougler है। Tulsa पुलिस ने कहा कि ये घटना शुक्रवार की रात की है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि शख्स घर का दरवाजा तोड़कर घर में जाता है और चोरी करते हैं। उसके सिर पर महिला का अंडरवियर भी देखा जा सकता है।

पुलिस ने कैसे की गिरफ्तारी
Tulsa पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि घर में सामान चोरी करने वाला चोर ने अपना चेहरा छिपाने के लिए अजीब तरीका अपनाया, उसके महिला का अंडरवियन को फेस मास्क की तरह पहना। लेकिन सीसीटीवी में सारी फुटेज कैद हो गई। जिसकी वजह से चोर को पकड़ना आसान हुआ। इसके अलावा फ्लॉक सेफ्टी सिस्टम के साक्ष्य से पुलिस चोर की पहचान करने में मदद मिली।

'चोरी करते वक्त ही पकड़ा गया चोर...'
पुलिस ने कहा कि हमने चोर को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस विभाग ने कहा, "हमारे ट्रैफिक अधिकारियों ने एक ने संदिग्ध को किसी के घर में दरवाजा तोड़कर जाते हुए पाया था, जहां संदिग्ध ने मास्क के रूप में महिलाओं के अंडरवियर पहने थे।" जैसे ही हमें इस बात की सूचना मिली, हम मिनटों में Tulsa में उस घर में गए, जहां चोर चोरी के लिए घुसा था। वहां जाने पर हमने चोर को रंगे हाथ पकड़ा। चोर घर के अंदर से बाहर नहीं निकल रहा था, इसलिए हमने उसे वारंट लेकर गिरफ्तार किया।

हले भी कई बार कर चुका है चोरी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक चोर Spencer Gougler को शुक्रवार की रात ही चोरी के वक्त गिरफ्तार किया गया। उसपर पहले से पांच और चोरी के केस दर्ज थे। उसपर चोरी करने, जानबूझकर चोरी की संपत्ति को छुपाने का आरोप लगा था। हालांकि शनिवार को 17,000 डॉलर की जमानत पोस्ट करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं












Click it and Unblock the Notifications