Pics: ट्रेन-फ्लाइट में सफर करते हैं एक से एक नमूने, तस्वीरें देख पीट लेंगे अपना माथा
ट्रेन या बस में सफर करना शायद ही कभी आरामदेह होता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक से एक ऐसे नमूने मिलते हैं की क्या बताएं। और ऐसे पैसेंजर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के सभी कोनों में पाए जाते हैं। अगर आपको यकीन नहीं है तो देखिए ये तस्वीरें...
Recommended Video

नई दिल्ली। ट्रेन या बस में सफर करना शायद ही कभी आरामदेह होता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक से एक ऐसे नमूने मिलते हैं की क्या बताएं। ऐसे पैसेंजर्स अपनी हरकतों से कुछ मिनटों के सफर को भी सालों का बना देते हैं। और ऐसे खर्राटे लेने वाले, कपड़े सुखाने वाले, परेशान करने वाले पैसेंजर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के सभी कोनों में पाए जाते हैं। अगर आपको यकीन नहीं है तो देखिए ये तस्वीरें, फिर आप दोबारा ये बात नहीं कहेंगे।


नाखून काटने के लिए घर है मोहतरमा!
नाखून काटने के लिए घर होता है लेकिन ये बात शायद ये नहीं जानतीं। इन्हें फुरसत सिर्फ ट्रेन में ही मिलती है।

नींद के अलावा दुनिया में रक्खा ही क्या है?
पहले नींद पूजा फिर काम दूजा! ये बात इनपर एकदम फिट बैठती है। नींद के आने के बाद क्या फर्श और क्या बिस्तर।

जब फ्लोर बन गया बाथरूम!
इस मां ने अपने बच्चे की नैपी प्लेन में फ्लोर पर ही बदल दी। जरा कोई इन्हें समझाए कि इसके लिए बाथरूम होता है। बाप रे... हजारों फीट ऊपर बदबू से कैसे बचे होंगे बेचारे।

नींद के लिए 1 सीट, बड़ी नाइंसाफी है!
नींद आने पर कोई एक सीट पर कैसे सो सकता है। इसलिए इस शख्स ने बाकी की दो सीटें भी ले लीं लेकिन फिट नहीं हो पाया। और नींद में कपड़े कौन देखता है...

जानवरों के लिए क्यों चले अलग बस?
भई जानवरों के लिए अलग बस चलाने की क्या जरूरत है? ये लड़की तो अपने जानवर को अपने साथ ही रखती है सफर में!

बत्तियां बुझा दो कोई!
अरे कोई बत्तियां बुझा दो, वरना सभी को ऐसे ट्रैवल करना पड़ेगा।

टिप-टिप बरसा पानी...!
जब ट्रेन के अंदर बरस गया टिप-टिप पानी, तो इन जनाब ने निकाल ली अपनी छतरी!

चूल्हा भी यहीं जलाएंगी क्या?
इस लड़की को खाना बनाने की इतनी जल्दी है कि इसने तैयारियां ट्रेन में ही शुरू कर दी। लगता है चूल्हा भी यहीं जलेगा!

सीटें खाली हैं, जैसे मर्जी वैसे यूज करो
तो जब ट्रेन में खाली सीटों पर कपड़े सुखा सकते हैं तो भला फ्लाइट में क्यों नहीं?!

ये है सोने का नायाब तरीका!
अब जब पैर लंबें होंगे तो इंसान क्या करेगा, बेचारे को ऐसे ही तो सोना पड़ेगा। बस आसपास के लोगों को तकलीफ होगी, और क्या। (सभी तस्वीरें, साभार: डेली मेल)












Click it and Unblock the Notifications