चमत्कार: महिला नहीं जानती थी कि वो प्रेग्नेंट है और फ्लाइट में दिया बच्चे को जन्म
एक अद्भुत घटना सामने आई है। एक महिला ने फ्लाइट में एक बच्चे को जन्म दिया। मजे की बात ये है कि महिला को पता ही नहीं था कि वो गर्भवती है।
वॉशिंगटन, 4 मई। एक बेहद ही अद्भुत घटना सामने आई है। घटना के बारे में बताने से पहले हम आपसे पूछना चाहेंगे कि क्या आपने कोई ऐसा केस देखा है जहां महिला को ये न पता हो कि वो गर्भवती है और उसने बच्चे को जन्म दिया हो। अगर नहीं तो हम जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं वो बिल्कुल ऐसी ही है। आइए जानते हैं इस पूरी अद्भुत घटना के बारे में...
अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं जानती थी महिला
दरअसल उटाह की रहने वाली एक महिला जहाज से साल्ट लेक सिटी से होनोलूलू जा रही थी। उसी दौरान महिला के पेट में अचानक दर्द उठा और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस घटना में जो सबसे अद्भुत बात रही वो यह कि महिला को यह पता ही नहीं था की वो गर्भवती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई लाविनिया मौंगा की कहानी
जिस महिला ने बच्चे को जन्म दिया उसका नाम लाविनिया मौंगा था। इस अद्भुत घटना को उनकी सहयात्री जूलिया हंसेन ने टिकटॉक पर डाल दिया। वीडियो क्लिप में लाविनिया के बच्चे को जन्म देने पर फ्लाइट के यात्रियों को ताली बजाते और उन्हें बधाई देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो क्लिप शेयर करते करते हुए हंसेन ने लिखा, 'जो लोग सोच रहे हैं कि अपनी आखिरी तिमाही में आखिर महिला कैसे सफर कर रही थी तो मैं आपको बता दूं कि महिला के पिता ने कहा कि हमें यह पता ही नहीं था कि वो गर्भवती है।' जैसे ही महिला को पीड़ा हुई, फ्लाइट पर मौजूद डॉक्टर व नर्स हरकत में आ गए और उन्होंने सफलतापूर्वक बच्चे की डिलीवरी करवाई। बच्चा और मां दोनों एकदम सुरक्षित हैं।
7 महीने से भी कम समय में हुआ बच्चा
फ्लाइट पर मौजूद एक नर्स ने लानी बामफील्ड ने अपनी फेसबुक पोस्ट में घटना का जिक्र करते हुए लिखा, 'यदि कोई जानना चाहता है कि हवाई के लिए हमारी यात्रा कैसी चल रही है तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि हमने 26-27 माह के बच्चे की जहाज के बाथरूम में डिलीवरी की है।...इसमें पूरे तीन घंटे लगे। महिला और बच्चे दोनों ने काफी सहयोग किया। भगवान हमारे साथ था।'