Video: घोंसले में घुसकर अंडे खाना चाहता था सांप, चिड़ियों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, दुम दबाकर भागा
सोशल मीडिया पर चिड़ियों का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
नई दिल्ली, 6 मार्च। जानवरों और पक्षियों की वीडियोज देखना हमेशा से ही एक बेहतर अनुभव देता है। कभी-कभी जानवर अपनी हरकतों से एक दम चौंका देते हैं। उनकी वीडियोज देखकर लगता है कि भला एक जानवर ऐसा कैसे कर सकता है। सोशल मीडिया पर चिड़ियों का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे चिड़ियों ने एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ सांप का सामना किया और अपने घोंसले और उसमें बैठे बच्चों को सांप का शिकार होने से बचा लिया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में लौट आया Nathi ka Bada, गोविंद डोटासरा के घर के बाहर दीवारों पर लिखा 'नाथी का बाड़ा'

चिड़ियों को कमजोर समझ कर सांप ने किया घोंसले पर हमला
अपने से कमजोर पर हमला करने की आदत केवल इंसानों में ही नहीं होती। बल्कि इस ग्रह पर रहने वाले प्रत्येक जीव में यह गुण पाया जाता है। यह वीडियो इसका ताजा उदाहरण है। जैसा की आप जानते हैं कि सांप अक्सर चिड़ियों के घोंसले पर हमला करके उनके अंडों को खा जाता है। इस सांप ने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की। चिड़ियों के अंडों को खाने के लिए उसने उनके घोंसलों पर हमला बोल दिया। वह डाली पर टंगे घोंसलों पर लिपट गया और घोंसले में घुसने की कोशिश करने लगा।

चिड़ियों की एकजुटता के आगे दुम दबाकर भागा सांप
जैसे ही सांप ने घोंसले में घुसने की कोशिश की, चिड़ियों ने उस पर धावा बोल दिया। एक के बाद एक चिड़ियों ने अपनी चोंच से सांप पर जबरदस्त प्रहार किया। चिड़ियां सांप पर तब प्रहार करती रहीं जब तक कि वह अपनी दुम दबाकर वहां से भागने पर मजबूर नहीं हो गया। यह वीडियो हमें सीख देती है कि एकता में कितनी शक्ति होती है। अगर चिड़िया अकेली होती तो शायद वह इस सांप को नहीं भगा पाती।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 70,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो बताता है कि कैसे एकजुट होकर किसी परेशानी का हल निकाला जा सकता है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखते हुए कहा कि इस वीडियो का दूसरा पहलू ये है कि यूक्रेन को अब हार मान लेनी चाहिए क्योंकि उसके पास अब कोई रास्ता नहीं है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications