एक्सीडेंट से उबरे 'कच्चा बादाम सिंगर' भुबन बडियाकर का नया गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, देखें वीडियो
कच्चा बादाम गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाले भुबन बडियाकर ने अपने फेंस के लिए एक नया गाना रिकॉर्ड किया है।
मुंबई, 5 मार्च। कहीं आप भुबन बडियाकर को भूल तो नहीं गए। अरे भाई मुंगफली बेचने वाले भुबन बडियाकर वही शख्स हैं गिनका कच्चा बादाम सॉन्ग आजकल हर शख्स की जुबान पर चढ़ा हुआ है। भले ही इस गाने के बोल आपके पल्ले न पड़ते हों, लेकिन फिर भी इस गाने में कुछ ऐसा है जिसने आम से लेकर खास सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कच्चा बादाम गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाले भुबन बडियाकर ने अपने फेंस के लिए एक नया गाना रिकॉर्ड किया है।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में आचार संहिता के उल्लंघन का लगा आरोप, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए FIR के निर्देश

सुनिये भुबन बडियाकर का नया गाना 'आमार नोतुन गारी'
रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर पूरी दुनिया में भारी तनाव है। इसी बीच भुबन बडियाकर ने एक नया गाना रिलीज कर अपने फैंस को इंटरटेनमेंट का डोज देने का काम किया है। भुबन बडियाकर के इस नए गाने के बोल हैं 'आमार नोतुन गारी', जिसका मतलब है मेरी नई कार। कच्चा बादाम की तरह भुबन बडियाकर 'आमार नोतुन गारी' सॉन्ग भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'कच्चा बादाम' के बाद हो गया था कार एक्सीडेंट
अपने पहले गाने 'कच्चा बादाम' को मिली अपार सफलता को भुबन बडियाकर ठीक से पचा भी नहीं पाए थे, कि उनका कार एक्सीडेंट हो गया। पश्चिम बंगाल के वीरभूम के रहने वाले भुबन को इस एक्सीडेंट के बाद उनके गांव के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी नई कार को चलाने का प्रयास कर रहे थे। वह कार को ठीक से चला नहीं सके और उनकी कार एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में उनके चेहरे पर चोटें आईं। अब वह चोटों से उबर चुके हैं और अपने फैंस के लिए उन्होंने एक नया गाना रिलीज किया है।

कच्चा बादाम हिट होने के बाद खरीदी थी कार
अपने नए गाने कौर कार एक्सीडेंट के बारे में बताए हुए भुबन ने कहा कि मैंने एक सेकेंड हैंड कार खरीदी थी, जिसे में चलाने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। मैं इस हादसे में घायल हुआ था, लेकिन में अब ठीक हूं। इसलिए मैंने एक नया गाना रिलीज किया है। उन्होंने बताया कि उनका नया गाना उसी एक्सीडेंट के ऊपर है। कैसे उनका एक्सीडेंट हुआ और इस एक्सीडेंट में कैसे भगवान ने उनकी रक्षा की सब कुछ इस गाने में बताया गया है।

कच्चा बादाम गाकर रातों-रात हिट हुए मूंगफली बेचने वाले भुबन
जिस भुबन बडियाकर को लोग कभी एक मूंगफली विक्रेता के रूप में पहचानते थे, आज वही भुबन एक सिंगर के रूप में जाने जाते हैं। दरअस्ल भुबन ने अपनी मूंगफलियों को बेचने के लिए एक क्रिएटिव आइडिया निकाला। उन्होंने सोचा कि क्यों न मूंहफलियों के ऊपर कोई गाना बनाया जाए, जिसे सुनते ही लोग उनकी मूंगफलियों को हाथोंहाथ खरीद दें। भुबन का यह आइडिया रंग लाया। उनका कच्चा बादाम गाना न केवल हिट हुआ बल्कि इसके बाद लोग उनकी मूंगफलियां हाथो-हाथ खरीदने लगे।












Click it and Unblock the Notifications