टॉयलेट में बैठे सांप को ऐसे खींच के निकाला, वीडियो हो गया वायरल
क्वींसलैंड। आजकल घरों में टॉयलेट भी सेफ नहीं रहे हैं।आए दिन उसमें से कुछ न कुछ निकलने की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक घर से इतना बड़ा सांप निकला कि देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। सबसे ज्यादा हैरानी की बात थी कि जिस शख्स ने इस सांप को निकाला, उसके हाथ जरा भी नहीं कांपे। सोशल मीडिया पर लोग इसकी दिलेरी की दाद देते नहीं थक रहे हैं।


घात लगाए बैठा था जहरीला सांप
क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट एंज ब्रिसबेन स्नेक कैचर खतरों के खिलाड़ी हैं। ये दोनों लोगों को खतरनाक सांपों से बचाते हैं। दोनों ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक टॉयलेट से जहरीले सांप को निकाला जा रहा है। ये सांप कमोड में छिपा बैठा था और बाहर निकलने को तैयार ही नहीं था।

देख थम गई लोगों की सांसें
इस सांप को निकालते वक्त उन्होंने फेसबुक लाइव किया था। जिस तरह से इस जोड़े ने सांप को निकाला है उसे देख लोगों की सांसे थम गई थी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है कि ये जल्द ही वायरल हो जाएगी और ऐसा हुआ भी। वीडियो को पोस्ट करते ही इसे कई लोगों ने शेयर किया है।

इनके बाएं हाथ का खेल है
इसे देखकर लोग भले ही डर गए हों लेकिन इस कपल के लिए ये आम बातें हैं। वो आए दिन इस तरह की घटना देखते हैं और जहरीले सांपों के साथ डील करना इनके बाएं हाथ का खेल है। नीचे देखिए इनकी दिलेरी की ऐसी ही तस्वीरें-

जानवरों से इतना प्यार!
दुनिया में पशु प्रेमियों की कमी नहीं है लेकिन जानवरों के लिए इस कपल का प्यार असीम है। ये अलग-अलग जगह से उन्हें रेस्क्यू करते हैं। डर नाम का शब्द तो इनकी डिक्शनरी में ही नहीं है।

सांपों के साथ लेते हैं ऐसी सेल्फी
इस तस्वीर को ही देखिए। क्या आप किसी सांप के साथ ऐसी तस्वीर खिंचवा सकते हैं? ये स्लेफी कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है लेकिन इन्हें किसी बात का डर नहीं। (फोटो साभार : गोल्ड कोस्ट एंड ब्रिस्बेन स्नेक कैचर)












Click it and Unblock the Notifications