Live-In-Relationship में रह रहा था शख्‍स, अब एक ही मंडप में दो महिलाओं के साथ रचाई शादी

तेलंगाना के एक गांव में रहने वाले एक शख्‍स ने एक ही समारोह में अपनी दो प्रमिकाओं के संग सात फेरे लेकर उनके साथ ब्याह रचाया है। इन दोनों महिलाओं के साथ वो पिछले तीन सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में था।

Man married two women in same time,

Live-In-Relationship आज की मॉडन समाज में बहुत ही कॉमन हो चुका है। एजुकेटेड सोसाइटी में लिव-इन रिलेशनशिप बहुत ही सामान्‍य बात है लेकिन गांव और कस्‍बों में लिव-इन रिलेशन को अच्‍छा नहीं माना जाता है। वहीं अब एक लिव-इन रिलेशनशिप का ऐसा मामला आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। वजह ये है कि तेलंगाना के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक आदिवासी शख्‍स एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के साथ एक ही मंडप में शादी रचाई है। जिसके साथ वो लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। तेलंगाना की इस विचित्र शादी ने इंटरनेट पर यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है लोग हैरानी जताते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आदिवासी शख्‍स ने एक ही मंडप में दो महिला पार्टनर के संग की शादी

आदिवासी शख्‍स ने एक ही मंडप में दो महिला पार्टनर के संग की शादी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम का जिले से दूर गांव येराबोड़ का रहने वाले इस आदिवासी कथित तौर पर बुधवार को एक साथ दो महिलाओं से शादी की, जिनके साथ वह एक साथ रिश्ते में था दो महिलाओं से शादी उसने एक मंडप में की।

माता-पिता की सहमति से हुई ये शादी

माता-पिता की सहमति से हुई ये शादी

मादिवी साथीबाबू नाम के इस शख्‍स ने एक ही समारोह में दो महिलाओं के साथ और अपने माता-पिता की अनुमति से भी शादी की। शादी के कार्ड पर एक दुल्‍हें के साथ दो महिलाओं के नाम उनके माता-पिता के नाम के साथ लिखे हुए थे।

पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में था

पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में था

एक पिछड़े से गांव में रहने वाला आदिवासी मादिवी पिछले तीन सालों से एक ही मंडल में दोसिलल्‍ली और कुरनापल्‍ली जो आदिवासी बस्तियां है वहां रहने वाली दो महिलाओं के साथ पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसके उन दोनों महिलाओं से दो बच्‍चे हैं।

गांव वालों ने रचाई शादी

गांव वालों ने रचाई शादी

मंगलवार को इस अनोखी शादी का कार्ड जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही गांव वालों ने जल्‍दी से एक ही मंडप में एक शख्‍स से दो महिलाओं के सात फेरे करवाकर शादी करवा दी। दोनों दुल्हनों के परिवारों ने स्वेच्छा से समारोह में भाग लिया और दूल्हे के फैसले पर भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी।

कैसे एक साथ शादी के लिए मानी दोनों महिलाएं

कैसे एक साथ शादी के लिए मानी दोनों महिलाएं

गांव के एक बुजुर्ग ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा शादी पारिवारिक विवादों के बिना हुई। चेरला मंडल के दोषापल्ली गांव की रहने वाली स्वप्ना, जो कथित तौर पर साथीबाबू का पहला प्यार है वो शुरूआत में दूसरी महिला से शादी करने के उनके कदम पर आपत्ति जताई लेकिन जब दूल्हे ने अंततः घोषणा की कि वह दोनों महिलाओं से शादी करेगा तो वो मान गई।

दोनों लिव-इन पार्टनर महिला से हो चुके है बच्‍चे

दोनों लिव-इन पार्टनर महिला से हो चुके है बच्‍चे

साथीबाबू और स्वप्ना के बीच प्यार छात्र जीवन से ही हो गया था। जिसके बाद दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया लेकिन बच्‍ची का जन्‍म हो गया तो उन्‍होंने शादी करने का फैसला किया। वहीं दूसरी ओर साथीबाबू कर्नेपल्ली गांव की रहने वाली सुनीता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था उससे भी उसको एक बच्‍चा पैदा हो गया। लिव-इन रिलेशनशिप से दो नवजात शिशुओं के साथ, महिला के परिवारों ने जल्द ही तेलंगाना के पुरुष से शादी के लिए पूछना शुरू कर दिया।

जानें क्‍या दो लड़कियों से शादी करना वैध है

जानें क्‍या दो लड़कियों से शादी करना वैध है

एक दूल्हे के लिए आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार दो लड़कियों से शादी करना असामान्य नहीं है, इसलिए शादी करने के लिए गांव के बुजुर्गों ने इस मामले पर चर्चा की और गांव वालों ने दोनों महिलाओं और उनके बच्‍चों का भविष्‍य देखते हुए दोनों महिलाओं के साथ शादी करने की परमीशन दे दी। हालांकि हिंदू विवाह कानून के अनुसार दो महिलाओं के साथ शादी वैध नहीं मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+