तेलंगाना: शराब के नशे में जिंदा मुर्गे को चबा गया युवक
हैदराबाद। तेलंगाना में शराब के नशे में एक शख्स ने जिंदा मुर्गे को ही खा लिया। इस युवक का जिंदा मुर्गे को पंख उखाड़-उखाड़ कर खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उसके पास से गुजर रहे किसी शख्स ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि ये नशे में धुत ये युवक एक मैदान में बैठा है। ये मुर्गे को पकड़े हुए है, पहले ये दांतों से उसके पंखों को उखाड़ फेंकता है और फिर उसका मांस खाने लगता है।

युवक के जिंदा मुर्गा खाने की ये घटना मंगलवार की है। तेलंगाना के महमूदाबाद जिले में केसामुदरम में युवक ने सड़क किनारे बैठ जिंदा मुर्गा चबाया है। दो युवकों ने यहां से मुर्दा खरीदा था, वो इसे पकाकर शराब के साथ खाना चाहते थे। इन दोनों ने इतनी ज्यादा शराब पी ली कि ये वहीं सड़क के पास एक मैदान पर लुढ़क गए। इनमें से एक तो मैदान पर लुढ़कने के बाद होश में नहीं रहा लेकिन दूसरा युवक जो मुर्गे को पकड़े था, उसने उसे दांतों से काटना शुरू कर दिया।
युवक ने मुर्गे को दांत से काटा तो वो तड़पा लेकिन उसने उसकी गर्दन को हाथ से दबा लिया और उसे चबाने लगा। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज उनको पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications