Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्लफ्रेंड ने दी लव बाइट और हो गई लड़के की मौत

गर्लफ्रेंड की लव बाइट की वजह से लड़के की मौत हो गई। लड़के की मौत के बाद लड़की गायब हो गई।

नई दिल्ली। लव बाइट यूं तो जानलेवा नहीं माना जाता, लेकिन एक 17 साल के लड़की की मौत गर्लफ्रेंड के द्वारा दिए गए लव बाइटकी वजह से हो गई। घटना अमेरिका के मैक्सिको की है, जहां 17 साल के जूलियो गोंजालेज की मौत गर्लफ्रेंड की लव बाइट की वजह से हो गई। जूलियो ने शाम का वक्त अपनी 24 साल की गर्लफ्रेंड के साथ बिताया और फिर वापस घर आ गया।

 A Teenager Died After Getting A Love Bite From His Girlfriend

दोपहर में जब वो अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहा था तो अचानक से उसके शरीर में ऐंठन होने लगी और वो बेहोश हो गया। बच्चे के बेहोश होने के बाद परिवारवाले हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है कि लव बाइट की वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक सक्शन की वजह से लड़के की गर्दन पर ब्लड क्लॉट बन गया, जिसकी वजह से रक्त का प्रवाह बाधित हो गया और खून दिमाग तक नहीं पहुंच सका। जिसके कारण लड़के की मौत हो गई।

जूलियो के परिवार वालों ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, लेकिन लड़के की मौत के बाद से गर्लफ्रेंड गायब हो गई। साल 2011 में भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी, जहां लव बाइट की वजह से 44 साल की महिला की मौत हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक लव बाइट की वजह से महिला के शरीर में खून का थक्का जम गया था, जिसकी वजह से उसका शरीर लकवा से ग्रसित हो गया और फिर बाद में उसकी मौत हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+