तमंचे पे डिस्को! सरपंच पति की स्टेज पर सिंघम स्टाइल में एंट्री, जमकर ठांय-ठांय, देखें Video
पटना में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस वीडियो से जुड़े तथ्यों की खोज में जुट गई है।

Tamanche Disco viral video: शादी समारोह के दौरान डांस स्टेज पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब स्टेज पर डांस प्रोग्राम के दौरान एक शख्स अचानक स्टेज पर चढ़ता और तमंचा निकाल कर अलग-अलग दिशा में फायरिंग करने लगता है। समारोह में मौजूद किसी शख्स फायरिंग की घटना का वीडियो शूट कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया के प्लेफार्म्स पर शेयर किया गया। वायरल वीडियो में शख्स एक के बाद एक 6 राउंड फायरिंग करता हुआ नजर आता है।
वीडियो बिहार की राजधानी पटना में एक शादी समारोह का है। स्टेज फायरिंग होते देख समारोह में हड़कंप मच गया। डांस कर रही युवतियां अचानक सहम गईं। घटना पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित नकटा दियारा की बताई गई। फायरिंग करने वाले शख्स का नाम सरपंच के पति विमल गोप बताया गया।
यह भी पढ़ें: 'ऐसी बीवी से भगवान बचाए', बिना कचरा फेंके ऑफिस गया पति, आते ही बेरहमी से पिटा
वीडियो शेयर करते करते हुए ट्वीट के साथ लिखा गया, " पटना के 'गोप' का रिवॉल्वर पर डिस्को! पटना के दीघा में पोलसन रोड की का यह वीडियो वायरल हो रहा है।"
पटना के 'गोप' का रिवॉल्वर पर डिस्को! पटना के दीघा में पोलसन रोड की का यह वीडियो वायरल हो रहा है. pic.twitter.com/JoevQJzM02
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) May 7, 2023
जिस वक्त सरपंच पति की एंट्री हुई स्टेज पर भोजपुरी गाने पर डांस चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार शख्स की फायरिंग से डांसर अचानक डर के मारे पूरा मंच खाली कर किनारे हटने लगीं। जिसके बाद एक के बाद एक कुल 6 फायर किए गए। इस दौरान समारोह में मौजूद लोगों में खौफ भर गया।
हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद लोग उत्सवों में फायरिंग करने से बाज नहीं आ रही है। हालांकि शादियों के सीजन में हर्ष फायरिंग की वजह से कई अप्रिय घटनाएं भी सामने आईं हैं। पटना में हर्ष फायरिंग के ताजा वीडियो को लेकर अब तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: अपनी तेज चाल से खरगोश ने तुर्रम खां को दी मात, बाज से बचकर यूं भागा 'मैजिक रैबिट'












Click it and Unblock the Notifications