VIDEO: अपनी तेज चाल से खरगोश ने तुर्रम खां को दी मात, बाज से बचकर यूं भागा 'मैजिक रैबिट'
वायरल वीडियो बाज और खरगोश का है, जिसमें बाज खरगोश को अपना शिकार बनाने के लिए खूब मशक्कत करता है लेकिन खरगोश अंत में पूरा खेल ही बदल देता है।

Rabbit and Eagle video: बाज की नजर बहुत तेज होती है। एक बार ये अपने शिकार पर नजर मार ले, तो फिर शिकार का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन कहते हैं ना शेर का भी सवाशेर होता है। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।
(वीडियो-नीचे)
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बाज एक खरगोश के पीछे पड़ा है। वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है मानो अब तो खरगोश का बाज की पकड़ से भाग पाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन वीडियो अंत तक देखने के बाद ही पता चलता है कि पूरा पासा ही पलट चुका है।
बाज की ताकत और नजर इतनी तेज होती है कि ये अपने से कई गुना ज्यादा भारी जीवों को भी उठा ले जाता है। लेकिन खरगोश ने बाज को ऐसी मात दी, जो उसे हमेशा याद रहेगी। वायरल वीडियो animal.worlds11 पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि खरगोज तेज रफ्तार से भाग रहा है। लेकिन इतने में बाज उसे उड़ा ले जाने की फिराक में आता है और उड़ने लगता है।
बाज खरगोश पर अपने पंजों से जोरदार झपट्टा भी मारता है और बार बार उसे अपने चंगुल में फंसाने की कोशिश करता है। लेकिन खरगोश ने उसकी एक चाल को भी कामयाब ना होने दिया। वायरल हो रहे वीडियो से साफ है कि अगर आप हिम्मत रखें तो बड़े से बड़े दुश्मन को भी मात दे सकते हैं।
बेचारा बाज जिसे लग रहा था कि मोटा शिकार उसके हाथ लग जाएगा, उसके सारे मंसूबों पर खरगोश ने पानी फेर दिया। वीडियो देखने के बाद लोग काफी शॉक हो रहे हैं और इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये तो मैजिक रैबिट है। कईयों ने खरगोश की फूर्ति के लिए उसकी मजकर तारीफ भी की।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो को 11 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि इसे ही हम सर्वाइकल ऑफ द फिटेस्ट कहते हैं। वहीं एक ने कहा कि बन्नी अपनी सेफ जगह पर पहुंच ही गया।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications