पानी में सारस का शिकार करने चला था अजगर, दांव पड़ा उल्टा, 66 लाख लोगों ने देखा VIDEO
अजगर और सारस का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। जिसको लाखों लोगों ने देखा है।
अजगर दुनिया के सबसे खतरनाक जीव हैं, उनके अंदर जहर तो नहीं होता, लेकिन उनकी पकड़ बहुत ज्यादा मजबूत होती है। वो अपने शिकार को जकड़कर मारते हैं। हालांकि कई बार उनका दांव उल्टा भी पड़ जाता है। अब इससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा, जिसको 66 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?
वायरल वीडियो कहां का है, ये नहीं पता। इसको एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सारस पानी में आराम से घूम रहा था। तभी वहां पर एक अजगर पहुंचा। वो खाने की तलाश में था। उसकी नजर सारस पर पड़ी और वो उसके पीछे चल दिया।

पंख के जरिए दबोचने की कोशिश
कुछ देर में उसने सारस पर पानी के अंदर से हमला कर दिया। उसने कई बार वार किया, लेकिन पक्षी बच गया। एक बार उसने उसके पंख को पकड़ा और उसको दबोचने की कोशिश की। सारस भी हार मानने वालों में से नहीं था। उसकी चोंच नुकीली थी। उसने तुरंत अजगर पर हमला बोल दिया। कई बार नुकीली चोंच से वार होने पर अजगर ने भी उसके पंख छोड़ दिए।

किसने मानी हार?
कुछ देर तक ये जंग चलती रही और फिर अजगर हार मान गया। सारस ने भी वहां से जान बचाकर भागना जरूरी समझा। वो घायल हो गया था, उसके पंख के पास से खून निकल रहा था, लेकिन वो अजगर के चंगुल से बच गया। बाद में सांप भी दूसरे शिकार की तलाश में निकल गया। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

चिड़िया ने भी किया सांप का शिकार
अभी कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के मालामाला गेम रिजर्व का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक सांप चिड़िया का शिकार करने चला, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया। सांप उस पर हमला करता उससे पहले चिड़िया ने पलटवार कर दिया। उसने शरीर के कई हिस्सों पर चोंच मारी। कुछ ही सेकेंड में सांप अधमरा हो गया। जिसके बाद उसने किसी तरह से जान बचाई और वहां से भाग गया। बाद में पता चला कि वो चिड़िया ग्रे-हेडेड बुशश्रीके (Grey-headed bushshrike) थी, जो सांप को ही खा जाती है।












Click it and Unblock the Notifications