पकड़ा गया रूसी 'राम रहीम', मोक्ष के नाम पर लड़कियों से करवाता था वेश्वावृत्ति

एक ऐसा रशियन बाबा पकड़ा गया है जो महिलाओं को मोक्ष के नाम पर उनका उत्पीड़न करता था। उनसे वेश्यावृत्ति करवाता था।

नई दिल्ली। धर्म के नाम पर महिलाओं का शोषण करने वाले राम रहीम और आसाराम अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। धर्म का डर दिखाकर महिलाओं का शोषण करने वाले राम रहीम या आसाराम सिर्फ भारत में ही नहीं है। विदेशों में भी ऐसा धर्मगुरुओं की कमी नहीं है। हाल ही में एक ऐसा रशियन बाबा पकड़ा गया है जो महिलाओं को मोक्ष के नाम पर उनका उत्पीड़न करता था। उनसे वेश्यावृत्ति करवाता था।

 धर्म के नाम पर महिलाओं को शोषण

धर्म के नाम पर महिलाओं को शोषण

रूस के पड़ोसी देश बुल्गारिया में सर्जेई किरिएन्को नाम के एक धर्मगुरू को पकड़ा गया है, जिसे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सर्जेई पर आरोप लगा है कि वो महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करता था और उन्हें मजबूर कर जबरन उन्हें सेक्स वर्कर बना देता था।

धर्म की आड़ में फंसाता था लड़कियां

धर्म की आड़ में फंसाता था लड़कियां

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक सर्जेई ने दर्जनों महिला भक्तों का ब्रेनवॉश कर उन्हें वेश्या बना दिया। रूस का रहने वाला सर्जेई बेलारूस में धर्म के नाम पर काला कारोबार करता था। वो धर्म का डर दिखाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया करता था। वो लड़कियों को बताता था कि वो भगवान का दूत है। वो लड़कियों से कहता था कि अगर मानिसक शांति चाहिए, मोक्ष चाहिए तो उससे शारीरिक संबंध बनाए।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim हाई प्रोफाइल्‍स मॉडल के साथ भी करता था 'गंदा काम' | वनइंडिया हिंदी
    बनाता था अश्लील वीडियो

    बनाता था अश्लील वीडियो

    लड़कियां जब उसके वंश में आकर उसके साथ संबंध बनाने को तैयार हो जाती ती वो उनका अश्लील वीडियो बनवा और फिर उन्हीं अश्लील वीडियो की मदद से लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर देता था। उसका ये सेक्स रैकेट रूस, बेलारूस से लेकर साउथ अमरीका तक फैला था।

    फिटनेस ट्रेनर से बना संत

    फिटनेस ट्रेनर से बना संत

    रिपोर्ट के मुताबिक सर्जेई पहले एक फिटनेस ट्रेनर था।, लेकिन फिर वो धर्मगुरू बन गया। धर्म आध्यातम की बातें करने लगा। प्रवचन देने लगा।सर्जेई ने पहले लड़कियों को अपना अनुयायी बनाया और फिर उनके साथ संबंध बनाकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाकर मोटी कमाई करता था। महज 2 सालों में सर्जेई करोड़पति बन गया। उनने अपने बड़ा नेटवर्क बना लिया।

    पकड़ा गया सर्जेई

    पकड़ा गया सर्जेई

    एक पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने सर्जेई के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और वहां बंधक बनाए गए एक बच्चे को भी आजाद करा लिया। बेलारूस पुलिस ने सर्जेई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ सबूत इक्ट्ठा कर रशियन पुलिस के हवाले करने जा रही है। बाकी की कार्रवाई रूस में होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+