Spider Man ने धरा नया अवतार, मिला स्पाइडर-मैन गिरगिट, वायरल तस्‍वीर देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट

Spider Man ने धरा नया अवतार, मिला स्पाइडर-मैन गिरगिट,तस्‍वीर हो रही वायरल

नई दिल्‍ली, 23 दिसंबर। स्पाइडरमैन दुनिया भर में ही नहीं बल्कि हमारे देश भारत में भी बच्‍चों का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो है। इसका उदाहरण है कि हाल ही में रिलीज हुई मूवी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने पिछले 7 दिनों से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। ये फिल्‍म जबरदस्‍त कलेक्‍शन कर रही है। लेकिन हम आपसे बच्‍चों के पसंदीदा स्‍पाइडर मैन की बिलकुल नहीं करने जा रहे है बल्कि स्‍पाइडर मैन के ऐसे अवतार के बारे में बात करेंगे जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर फोटो वायरल हो रही है।

 स्‍पाइडर मैन गिरगिट

स्‍पाइडर मैन गिरगिट

दरअसल, ये स्‍पाइडर मैन का गिरगिट रूप है। IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस अनोखे गिरगिट की तस्वीर शेयर की है। यह गिरगिट स्पाइडर मैन की कॉपी नजर आ रहा है। स्पाइडरमैन के रूप में इस गिरगिट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्पाइडरमैन के सूट के लाल और नीले रंगों में ये हूबहू ये गिरगिट भी नजर आ रहा है।

स्‍पाइडर की हूबहू कॉपी है ये गिरगिट

स्‍पाइडर की हूबहू कॉपी है ये गिरगिट

इ‍स गिरगिट के चेहरे से लेकर पेट तक आधा शरीर लाल है, जबकि दूसरा आधा हिस्‍सा नीला नजर आता है। इस गिरगिट का हूबहू ये ही कलर होता है। यहां तक ​​कि उसके आगे के दोनों पैर भी आधे लाल और आधे नीले हैं।

जानें किस प्रजाति का है ये स्‍पाइडरमैन गिरगिट

जानें किस प्रजाति का है ये स्‍पाइडरमैन गिरगिट

इस फोटो को शेयर करते हुए आईएफएस अधिकारी ने कैप्‍शन में लिखा "स्पाइडर-मैन इन रियल लाइफ"। यह जीव म्वांजा ​​फ्लैट-हेडेड रॉक अगामा है, जिसे स्पाइडर-मैन अगामा के नाम से भी जाना जाता है। रील लाइफ स्पाइडरमैन की तरह ही यह खड़ी दीवारों पर चढ़ता है।

आखिरकार स्पाइडर-मैन का फैशन डिज़ाइनर मिल गया

वायरल हो रही इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने गिरगिट को धोखेबाज बताया तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''जब एक छिपकली को स्पाइडरमैन से प्यार हो जाता है। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "आखिरकार स्पाइडर-मैन का फैशन डिज़ाइनर मिल गया।" इसी तरह एक अन्य यूजर ने ''मार्वल पीपल, योर न्यू आइडिया इज हियर' लिखा। बता दें स्पाइडर-मैन: नो वे होम' मूवी जो पिछले हफ्ते रिलीज हुई है वो मार्वेल्स की फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+