अपने रिस्क पर ही देखें ये Video! शख्स के कान के अंदर से निकली जिंदा मकड़ी
वायरल वीडियो में एक शख्स के कान में जब लिक्विड डाला गया, तो सरपट दौड़ते हुए कान के अंदर से एक मकड़ी बाहर आई। वीडियो देखने के बाद लोगों की हालत ही खराब हो गई।

घर के किसी कोने में जब मकड़ी दिख जाए, तो हालत ही खराब हो जाती है। कई लोगों को स्पाइडर का काफी फोबिया होता है। ऐसे लोगों को अगर कहीं गलती से भी स्पाइडर दिख जाए, तो इनकी हालत का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। वैसे स्पाइडर होते भी काफी जहरीले हैं, जो अगर शरीर के किसी हिस्से में काट भी लें, तो काफी गहरा घाव बन सकता है। ऐसे में जरा सोच कर देखिये कि अगर ये स्पाइडर आपके शरीर में चले जाएं, तो क्या होगा? जी हां! वायरल हो रही तस्वीरों में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें एक मकड़ी शख्स के कान में घुस गई।

शख्स के कान में घुसी मकड़ी
मकड़ी शरीर पर चढ़ भी जाए, तो अजीब सी सेंसेशन होने लगती है। ऐसे में अगर ये मकड़ी कान के अंदर घुस जाए, तो किसी का भी बुरा हाल होना तय है। ये बुरा सपना उस वक्त सच हो गया, जब एक शख्स के कान में मकड़ी घुस गई। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल
ट्विटर यूजर ने कान में घुसी मकड़ी की तस्वीरें शेयर की हैं। ट्विटर पेज ऑडली टेरिफायिंग ने वायरल हो रहे एक वीडियो को भी शेयर किया है, जिसमें कोई शख्स के कान में लिक्विड इंजेक्ट कर रहा है। जैसे ही ये लिक्विड अंदर जाता है, एक जिंदा मकड़ी बाहर निकल आती है। इसे देखने के बाद आसपास के लोग काफी डर जाते हैं।

लोगों को सताने लगा मकड़ी का खौफ
पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को 5.7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं। सिर्फ वीडियो देखने के बाद ही लोगों की हालत खराब हो रही है। एक शख्स ने लिखा कि रात में जब मेरे कान में कभी खुजली होती है तो मुझे लगता है कि मकड़ी ही घुस गई है। एक और ने कहा कि आज जब मेरे पास एक मरीज आया उसने कहा कि उसके कान में कुछ है। जैसे ही मैंने ऑटोस्कोप अंदर डाला, वो बाहर भागा।

खुद के डॉक्टर बनने की ना करें कोशिश
एक तीसरे यूजर ने कहा कि कई साल पहले मेरे कान में एक कीड़ा चला गया था। मैंने इसे बाहर निकालने के लिए अपने कान को रोशनी दिखाई। अगर आपको भी ऐसा कुछ संदेह है कि कान में कुछ चला गया है, तो तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। कई बार लोग खुद ही डॉक्टर बनकर कान में नुकीली चीज डालने लगते हैं, जो सरासर गलत है। इस हरकत से मकड़ी के निकलने की तो कोई गारंटी है नहीं, लेकिन कान में इन्फेक्शन जरूर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications