96 साल की मां को घर में बंद कर छुट्टी मनाने निकला 'कलयुगी' बेटा, बेटी ने बचाया

कोलकाता के आनंदपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रह रहे एक बेटे ने अपनी 96 वर्षीय मां को घर में बंद कर छुट्टियों पर चला गया। इस अजीब घटना ने सभी को चौंका दिया है।

कोलकाता। कोलकाता के आनंदपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रह रहे एक बेटे ने अपनी 96 वर्षीय मां को घर में बंद कर छुट्टियों पर चला गया। इस अजीब घटना ने सभी को चौंका दिया है। हर कोई बस यही जानना चाह रहा है कि ऐसा गलती से हुआ है या इसके पीछे बेटे की कोई साजिश थी।

Bizarre

आनंदपुर में सबीता नाथ अपने बड़े बेटे बिकाश के साथ रहती हैं। उनका बेटा बैंक में नौकरी करता है। रविवार को जब वो सो रहीं थीं तो उनका बेटा उन्हें बाहर से बंद कर घूमने चला गया। जब दिन में उनकी बेटी उनसे मिलने पहुंची तो वो अंदर से बंद था। उसे जब कुछ ठीक नहीं लगा तो उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस जब दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची तो वृद्ध महिला को बिस्तर पर देख कर हैरान रह गई। सबीता नाथ ने पुलिस को बताया कि वो सो रहीं थीं जब सब उन्हें छोड़ कर चले गए। जब वो उठीं तो घर में कोई नहीं था। सबीता नाथ 96 वर्ष की हैं और चल फिर नहीं सकतीं। इसी कारण वो बाहर निकलकर किसी को आवाज नहीं लगा पाईं।

ये भी पढ़ें: 14 साल की मॉडल की ओवरटाइम से मौत, मां को बोला था 'थक गई हूं, सोना चाहती हूं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+