OMG! सबसे अमीर कुत्ता, जिसके पास हैं 8 iPhone 7 स्मार्टफोन!
नई दिल्ली। लोग आईफोन 7 खरीदने का ख्वाब देखते है। आईफोन की ऊंची कीमतों को वजह से हर किसी के लिए इसे खरीद पाना आसान नहीं होता। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी चीन के एक कुत्ते के पास एक दो नहीं बल्कि 8 आईफोन 7 स्मार्टफोन है।

7 सितंबर को लॉन्च हुआ आईफोन 7 बीते शुक्रवार से दुनिया के 25 देशों में बिकना शुरू हुआ है। फोन की कीमत 60,000 से 70,000 के बीच है। इसकी कीमत की वजह से हर कोई इसे खरीद नहीं सकता, लेकिन चीन में कुत्ते के लिए उनके मालिक ने 8 आईफोन 7 खरीदे हैं।
चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सबसे अमीर इंसान वांग जियानलिन के बेटे ने अपने कुत्ते कोको के लिए 8 आईफोन 7 खरीदे हैं। 23 बिलियन पौंड संपत्ति के मालिक वांग के बेटे ने अपने पालतू कुत्ते के लिए 8 आईफोन 7 के साथ-साथ उसके लिए एप्पल वॉच जैसी कई चीजें खरीदी है।
सोशल मीडिया पर इस अमीर कुत्ते की फोटो खूब तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के पास 8 आईफोन 7 रखी हुई है। एक फोटो में आईफोन 7 सील पैक बॉक्स में है तो वहीं दूसरी फोटो में उसे खोलकर रखा गया है। आपको बता दें कि चीन के इस अमीर कुत्ते के सोशल मीडिया पर करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications