1 मिनट में बिके इंसानी खून से भरे 'शैतानी जूते', नाइकी ने किया मिश्चीफ पर केस

नाइकी ने रैपर लील नेक्स एक्स के साथ मिलकर 'अनधिकृत शैतान जूते' बेचने के लिए मिश्चीफ पर मुकदमा दायर किया है।

नई दिल्ली। नाइकी ने रैपर लील नेक्स एक्स के साथ मिलकर 'अनधिकृत शैतान जूते' बेचने के लिए मिश्चीफ पर मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने कहा है कि मिश्चीफ ने सीमित संस्करण के नाइकी के ट्रेडमार्क वाले 'शैतान जूते' बेचकर ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन किया है। नाइकी का कहना है कि इससे उसकी छवि खराब हुई है, क्योंकि लोगों ने नाइकी का लोगो देखकर समझा की नाइकी बुराई का प्रचार कर रही है। कंपनी ने कहा है कि इन जूतों को नष्ट किया जाना चाहिए और मिश्चीफ को इसके लिए जुर्माना अदा करना चाहिए। आखिर इन जूतों को शैतानी जूते क्यों कहा गया है आइए जानते हैं।

जूतों में भरा है इंसानी खून

जूतों में भरा है इंसानी खून

मिश्चीफ द्वारा रैपर लील नैस एक्स के सहयोग से बनाए गए इन जूतों के सोल में इंसान का खून भरा है। जी हां, जूतों के बीच के सोल में 66 घन सेंटीमीटर लाल स्याही और 1 बूंद मानव रक्त भरा है। सोमवार को उपलब्ध होने के 1 मिनट के भीतर ही 'शैतानी जूते' के सभी 666 जोड़े बिक गए।

Jesus Shoes (यीशु के जूते) को लेकर भी चर्चा में रही थी मिश्चीफ

Jesus Shoes (यीशु के जूते) को लेकर भी चर्चा में रही थी मिश्चीफ

मिश्चीफ का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले साल 2019 में कंपनी Jesus Shoes लेकर आई थी। जिसको लेकर कंपनी की काफी आलोचना हुई थी। वहीं, अब रैपर लील नेक्स एक्स के नए गाने की रिलीज के साथ कंपनी ने शैतान जूते निकालकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

एयर मैक्स 97s को किया गया मॉडिफाई

एयर मैक्स 97s को किया गया मॉडिफाई

नाइकी का कहना है कि मिश्चीफ उसके एयर मैक्स 97s जूतों को मॉडिफाई कर 'शैतान जूते' के नाम से बेच रही है। इसके बीच के सोल में बदलाव किये गए हैं। कंपनी का कहना है कि मिश्चीफ उसके ब्रांड का उपयोग कर जूतों में इंसानी खून भरकर ग्राहकों को बेच रही है, यह सबसे बुरी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+