'शौक बड़ी चीज है...', 19 साल की उम्र में 56 करोड़ की दौलत, कुत्तों के लिए भी बनवा लिए बेडरूम

23 साल की लिन्से डोनोवन ने बताया कि उसने सबसे ज्यादा रकम फालतू की खरीदारी में खर्च की है।

मैरीलैंड: शौक बड़ी चीज है...ये लाइन आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन अगर पास में दौलत बेशुमार हो, तो फिर शौक पूरे करने का मजा ही कुछ और है। यहां बात हो रही है फ्लोरिडा में रहने वाली एक ऐसी लड़की की, जो महज 19 साल की उम्र में करोड़पति बन गई, और अब उसने खुलासा किया है कि वो अपनी दौलत अपने किन शौकों को पूरा करने में खर्च कर रही है। 23 साल की लिन्से डोनोवन ने बताया कि उसने सबसे ज्यादा रकम फालतू की खरीदारी में खर्च की है।

प्रॉपर्टी इतनी कि सुनकर होने लगेगी जलन

प्रॉपर्टी इतनी कि सुनकर होने लगेगी जलन

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, लिन्से डोनोवन ने अपनी दौलत का इस्तेमाल घर खरीदने में करना शुरू किया और इस समय उनके पास इतनी प्रॉपर्टी है कि सुनकर आपको भी जलन होने लगेगी। मूल तौर पर अमेरिका के मैरीलेंड में रहने वाली लिन्से डोनोवन जब 18 साल की थीं, तो फ्लोरिडा आ गईं, लेकिन उस समय उनके पास बहुत ज्यादा कैश नहीं था। हालांकि फ्लोरिडा आने के बाद सबकुछ बदल गया।

7 मिलियन डॉलर की हैं चार प्रॉपर्टी

7 मिलियन डॉलर की हैं चार प्रॉपर्टी

फ्लोरिडा आकर लिन्से डोनोवन ने सोशल मीडिया पर मॉडलिंग शुरू की और देखते ही देखते वो अच्छी खासी दौलत की मालिकन बन गईं। लिन्से डोनोवन ने बताया, 'इस समय मेरे पास चार अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 7 मिलियन डॉलर (55 करोड़, 81 लाख रुपए) है। इसके अलावा मेरे पास 391,000 पाउंड्स की कीमत की कारों का कलेक्शन भी है।'

रियल इस्टेट, मेकअप और कपड़ों पर सबसे ज्यादा खर्च

रियल इस्टेट, मेकअप और कपड़ों पर सबसे ज्यादा खर्च

लिन्से डोनोवन ने आगे बताया, 'मैं सबसे ज्यादा रकम रियल इस्टेट, मेकअप और कपड़ों पर खर्च करती हूं। हालांकि इस रकम का सबसे ज्यादा हिस्सा फालूत की खरीदारी में खर्च हुआ है। मैंने पहले एक मर्सिडीज खरीदी, फिर अलग से लश व्हील्स खरीदे और उसके बाद करीब एक लाख डॉलर की कीमत का एक ड्रीम ट्रक।'

कुत्तों के लिए अलग-अलग बेडरूम

कुत्तों के लिए अलग-अलग बेडरूम

लिन्से डोनोवन का ये ड्रीम ट्रक उस घर के बाहर खड़ा है, जिसे उन्होंने महज 20 साल की उम्र में खरीदा था। इस घर में लिन्से के एक घोड़े के लिए एक फार्म है, एक स्विमिंग पूल और साथ ही कुत्तों के लिए अलग-अलग बेडरूम हैं। लिन्से ने बताया, 'झील के किनारे मेरे पास ये सबसे बड़ा घर है। इसकी ऊंची छतों पर घूमते हुए मैं खुद को एक राजकुमारी की तरह महसूस करती हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+