सोशल मीडिया स्टार ने पति को तलाक देकर सौतेले बेटे से ही कर ली शादी, अब बनी उसके बच्चे की मां

नई दिल्ली: हम भारतीयों को बचपन से ही संस्कार और रिश्तों के महत्व के बारे में बताया जाता है, लेकिन विदेशों में मामला अलग है। वहां के लोग खुद को ज्यादा मॉर्डन समझते हुए रिश्तों की अहमियत भूल गए हैं। पिछले साल रूस से ऐसा मामला सामने आया था, जहां पर एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अपने सौतेले बेटे से ही शादी कर ली। हाल ही में वो उसके बच्चे की मां भी बन गई। जिस वजह से उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

10 साल बाद दिया तलाक

10 साल बाद दिया तलाक

दरअसल मरीना बालामाशेवा रूस के क्रास्नोडार्स्की क्रे में रहती हैं, वो अपने पति एलेक्सी (45) के साथ 10 साल तक थीं। वक्त के साथ रिश्ते में कड़वाहट आती चली गई और उन्होंने एक-दूसरे को तलाक देने का फैसला किया। वैसे आज के जमाने में कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन लोग तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीना अपने 20 साल के सौतेले बेटे के साथ रिलेशन में आ गई हैं। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली।

इस साल हुआ बच्चा

इस साल हुआ बच्चा

पिछले साल उन्होंने जब शादी का प्लान बनाया था, तो कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी, लेकिन बाद में उन्होंने रजिस्टार ऑफिस में जाकर शादी कर ली। इसकी फोटो भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बाद में जब लोगों ने सवाल उठाए तो उन्होंने सबूत के तौर पर मैरिज डॉक्यूमेंट भी शेयर कर दिए। फिर नए साल 2021 की शुरुआत में मरीना ने एक बच्चे को जन्म दिया। शादी के बाद मरीना और व्लादिमीर ने कहा था कि उन्होंने एक नई जिंदगी की शुरूआत की है। इस वजह से वो अब अपने पूर्व पति एलेक्सी के संपर्क में नहीं हैं।

पूर्व पति ने रंगेहाथ पकड़ा

पूर्व पति ने रंगेहाथ पकड़ा

मरीना के मुताबिक उनका वजन बहुत ज्यादा हुआ करता था, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद खुद को फिट कर लिया और सोशल मीडिया पर स्टार बन गईं। जब वो एलेक्सी के साथ थीं, तो उन्होंने 4 बच्चों को गोद लिया था। तलाक के बाद कोर्ट ने चारों बच्चों को एलेक्सी के पास रहने का आदेश दिया। वहीं व्लादिमीर एलेक्सी की पहली पत्नी का बेटा है। मरीना के पूर्व पति एलेक्सी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पता था उनकी पत्नी उन्हें धोखा दे रही है। बाद में उसकी पोल अपने आप खुल गई। उन्होंने अपने पत्नी और बेटे को संबंध बनाते पकड़ लिया था। जिस वजह से उन्होंने उसे तलाक दे दिया।

शादी से पहले प्रेग्नेंट

शादी से पहले प्रेग्नेंट

मरीना इससे पहले जून 2020 में सुर्खियों में आई थीं। उस दौरान उनका एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ था। जिसमें प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर मरीना और व्लादिमीर ने खुशी जाहिर की थी। तभी लोगों ने सवाल उठाए थे कि आखिर कैसे एक महिला अपने सौतेले बेटे से संबंध बना सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि प्रेग्नेंसी के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

कितने हैं फॉलोवर्स?

कितने हैं फॉलोवर्स?

वैसे तो मरीना को पहले कोई नहीं जानता था। बाद में वो वजन कम करके कई लोगों की रोल मॉडल बन गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ी। मौजूदा वक्त में इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अपने नए पति व्लादिमीर के साथ हमेशा फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+