'वो अलग-अलग जगहों पर ले गया', विदेशी पर्यटकों के साथ दिल्ली में घटिया हरकत, लड़की ने सुनाई अपनी दास्तां

पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। देश में आए पर्यटकों को यहां भगवान का दर्जा दिया जाता है। असर लोग भारत आकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर करते हैं। उनका एक्सपीरियंस पूरे देश की इज्जत का सवाल बन जाता है। मगर हाल ही में देश की इज्जत को दांव पर लगाने वाला एक अनुभव चीन की इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया।

दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिल्विया चाग ने दिल्ली में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। भारत यात्रा पर निकलीं चाग ने बताया कि वो दिल्ली पहुंची, जहां एक रिक्शा चालक ने उनके साथ घटिया बर्ताव किया। पहले तो अच्छी तरह बात की मगर फिर बाद में किराए के नाम पर ज्यादा पैसे मांगने लगा।

singapore

दरअसल, सिल्विया ने दिल्ली घूमने का मन बनाया तो रिक्शा चालक से मिलीं। तयत हुआ कि वो 100 रुपये में उन्हें जामा मस्जिद से लाल किला तक पहुंचाएगा। मगर जब वे पहुंचे तो चालक ने 100 रुपये लेने से साफ इंकार कर दिया और इसकी बजाय 6,000 रुपये मांगने लगा।

सिल्विया ने कहा कि वो स्थानीय चालकों को सपोर्ट करती हैं मगर ऐसी घटनाओं के बाद वे ऊपर जैसी सेवाओं को ही अपनी प्राथमिकता मानती हैं। देखते ही देखते सिल्विया का ये वीडियो वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे।

कई लोगों ने कहा कि वो आदमी पूरे दौर में अच्छी वाइब नहीं दे रहा था। बेकार जगहों पर वो लेकर जा रहा था और जब पैसे मांगे तो वो शांत जगह पर था। ये बहुत घटिया व्यवहार है। कई लोगों ने इसे भारत की छवि पर कलंक भी बताया। एक यूजर ने कहा कि यही लोग होते हैं, जो देश की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं।

एक ने कहा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। ये बहुत ही बुरा था। एक और ने कहा कि खुद भारतीय लोग भी कई वजहों से दिल्ली जैसी जगहों पर नहीं जाना चाहते। लोगों ने इस घटना के बारे में काफी रिएक्शन दिये हैं और इसपर दुख भी जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+