बेडरूम में कोबरा को फुफकारते सुना तो महिला ने बुलाई रेस्क्यू टीम, असलियत जानकर हो गई शर्मिंदा
सिंगापुर, 15 अगस्त: सांप का नाम सुनते ही लोगों ने अंदर डर बैठ जाता हैं। कहते है कि सांप का काटा पानी भी नहीं मांगता। ऐसे में अगर किसी के बेडरूम में कोबरा को फुफकारते हुआ सुना जाए तो सोचिए क्या होगा। ऐसा ही एक मामला सिंगापुर के जुरोंग वेस्ट इलाके से सामने आया, जब एक महिला ने डरते-डरते एनिमल वेलफेयर ग्रुप को फोन पर सूचना दी कि उसके बेडरूम में कोबरा जैसा खतरनाक सांप है। इसके साथ ही घबराई हुईं महिला ने तुरंत मदद करने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बेडरूम में सुनाई दी कोबरा के फुफकारने की आवाज
जानकारी के मुताबिक सिंगापुर की शी यान नाम की महिला को अपने बेडरूम में कोबरा के फुफकारने की आवाज सुनाई दी, जिसको सुनकर महिला घबरा गईं और आनन-फानन में उसने तुरंत एनिमल वेलफेयर ग्रुप ACRES को रेस्क्यू के लिए बुलाया, लेकिन जब रेस्क्यू टीम मौके पर कोबरा को पकड़ने पहुंची तो माजरा ही कुछ और ही निकला। वहीं खुद महिला की भी किरकिरी हो गईं।

महिला ने भेजी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी
वहीं एनिमल वेलफेयर ग्रुप ACRES ने बताया कि एक टीम को सिंगापुर के जुरोंग वेस्ट इलाके में भेजा गया था, जब एक महिला ने बताया कि उसने सुना कि उसके बेडरूम में एक खतरनाक सांप हो सकता है। शी यान नाम की महिला ने रेस्क्यू टीम को सुनाई देने वाले शोर की एक रिकॉर्डिंग भेजी थी, जो आश्वस्त थे कि आवाज एक काले रंग के फुकारने वाले कोबरा की थी।

'कोबरा' नहीं इलेक्ट्रिक टूथब्रश था
वहीं मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बेडरूम में जहां से आवाज आ रही थी, उस जगह का पता लगाने के लिए लगभग एक घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान बचावकर्मी को कमरे में एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश मिला, जब उसने टूथब्रश को फिर से चालू और बंद किया, तो उसने महसूस किया कि टूथब्रश 'हिसिंग' कर रहा था। महिला के मुताबिक टूथब्रश खराब हो रहा था, क्योंकि पानी उसके बैटरी डिब्बे के अंदर आ गया था।

महिला ने मांगी माफी
कुल मिलाकर यह साफ हो गया था कि कमरे में कोबरा नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक टूथब्रश था, जो कोबरा जैसी आवाज कर रहा था। वहीं जब रेस्क्यू टीम ने महिला को इस बात की जानकारी दी कि आपके कमरे में कोबरा नहीं बल्कि टूथब्रश था, तो महिला भी शर्म से पानी-पानी हो गई और उन्होंने रेस्क्यू टीम से माफी मांगकर परेशानी के लिए खेद जताया।












Click it and Unblock the Notifications