अश्वेत रूममेट को बाहर निकालने के लिए इस लड़की ने पार की सभी हदें, पीरियड ब्लड से किया सामान खराब

घर से दूर हॉस्टल में रूममेट्स ही वो लोग होते हैं जो घर की कमीं पूरी करते हैं। रूममेट्स के बिना हॉस्टल लाइफ बेकार लगती है लेकिन अगर किसी की रूममेट इस लड़की जैसी हो, तो भगवान ही बचाए। इसने न सिर्फ उसके खाने में थूका, बल्कि अपने पीरियड ब्लड से उसकी चीजें भी खराब कीं।

नई दिल्ली। घर से दूर हॉस्टल में रूममेट्स ही वो लोग होते हैं जो घर की कमीं पूरी करते हैं। रूममेट्स के बिना हॉस्टल लाइफ बेकार लगती है लेकिन अगर किसी की रूममेट इस लड़की जैसी हो, तो भगवान ही बचाए। इस लड़की ने अपनी रूममेट को भगाने के लिए ऐसे-ऐसे काम किए कि कोई दुश्मन के साथ भी न करे। इसने न सिर्फ उसके खाने में थूका, बल्कि अपने पीरियड ब्लड से उसकी चीजें भी खराब कीं।

Hartford University Hate Crime

अश्वेत रूममेट से पीछा छुड़ाना चाहती थीं

अश्वेत रूममेट से पीछा छुड़ाना चाहती थीं

अमेरिका की हार्टफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली ब्राएना ब्रॉशू को अपनी रूममेट बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ब्राएना को शनेल जैजी रो रूममेट मिलीं थीं। जहां ब्राएना का रंग एकदम गोरा है वहीं शनेल अश्वेत हैं। ये मामला नस्लवाद का है। ब्राएना अपनी काली रूममेट से बिल्कुल खुश नहीं थीं और वो उन्हें भगाने की तरकीबें ढूंढने लगीं।

शनेल का सभी सामान कर दिया खराब

शनेल का सभी सामान कर दिया खराब

ब्राएना ने ऐसी तरकीबें ढूंढ निकालीं की किसी को भी शर्म आ जाए। ब्राएना ने शनेल की नारियल के तेल की बोतल में थूका। इतना ही नहीं, उसने शनेल की लोशन की बोतल में भी घटिया खाने की चीजें मिला दीं। हद तो तब हो गई जब ब्राएना ने अपने पीरियड ब्लड से शनेल की चीजें खराब कीं। ब्राएना ने अपने इस्तेमाल किए हुए टैंपून शनेल के बैग पर रगड़े।

ब्राएना ने इंस्टाग्राम पर सुनाई अपनी जीत की कहानी

ब्राएना ने इंस्टाग्राम पर सुनाई अपनी जीत की कहानी

इन सबके कारण शनेल बुरी तरह बीमार पड़ गईं। उन्हें मजबूरन रूम खाली करना पड़ा और जिस दिन वो अपना सामान निकाल रहीं थीं एक लड़की ने उन्हें ब्राएना का इंस्टाग्राम पोस्ट दिखाया। ब्राएना ने अपनी जीत की खुशी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उसने कैसे-कैसे अपनी रूममेट को रूम खाली करने को मजबूर किया। ये देखने के बाद शनेल ने तय किया कि वो चुप नहीं बैठेंगी।

हेट क्राइम के लिए पुलिस ने किया गिरफ्तार

हेट क्राइम के लिए पुलिस ने किया गिरफ्तार

शनेल ने फेसबुक लाइव कर इस पूरी घटना को दुनिया को बताया। शनेल के वीडियो को लाखों लोग देख और शेयर कर चुके हैं। उनके लिए सोशल मीडिया पर #JusticeForJazzy नाम का कैंपेन भी चल रहा है। शनेल ने ब्राएना की शिकायत कॉलेज से भी की जिसपर एक्शन लेते हुए कॉलेज से निकाल दिया है। हेट क्राइम के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+