सियाचिन में हर बवाल का दिया मुंह तोड़ जवाब! PAK-चीन के बीच जान की बाजी लगाने वालों पर फिर क्यों उठते हैं सवाल?
Siachen glacier news: सियाचिन एक ऐसी जगह है, जो तीन तरफ से पाकिस्तान और चीन से घिरा हुआ है। कितनी भी ठंड क्यों ना पड़ रही हो, देश के जांबाज सैनिक चौबीसों घंटे यहां सीमा की निगरानी करते रहते हैं।
हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने सियाचिन पर तैनात देश के सैनिकों की तस्वीर शेयर की है, जिसमें बताया है कि कैसे ये सैनिक माइनस डिग्री पर भी तैनात रहते हैं। मगर देश के कुछ नेता और एक्टर्स हैं, जो इनकी बहादुरी पर भी सवाल खड़े करते रहते हैं।

पोस्ट के कैप्शन में शख्स ने लिखा है कि ऐसे होते है सियाचिन के हालात किंतु कुछ नेता और बॉलीवुड अभिनेता इनके शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल उठाते हैं...।। नमन है भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों को
वन्दे मातरम...।। जय हिन्द !
इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सलाम है देश के सैनिकों को, जो इतने माइनस टैंपरेचर पर भी देश की रक्षा में तैनात रहते हैं।
एक और यूजर ने कहा कि सवाल खड़े तो करते हैं कुछ बेवकूफ लोग लेकिन पत्थर भी फैंके जातें थें इन पर ताकि आतंकियों को बचने का मौका मिल जाए तो ज्यादा खतरनाक आपको सवाल लगें जो चिंताजनक है।
वहीं कई लोगों ने जवानों की पेंशन पर भी सवाल खड़े किए। एक यूजर ने कहा कि भगवान इनकी हिम्मत को बरकरार रखे। ये लोग ऐसे ही देश की रक्षा करते रहें। एक यूजर ने कहा कि देश के जवानों पर आज तक शायद किसी ने उंगली नहीं उठाई। हां उनके नाम पर रोटी पकानेवालों पर ज़रूर उठाई होगी।
लोगों ने कुल मिलाकर ऐसे लोगों पर सवाल खड़े किए, जो आर्मी के नाम पर अपनी रोटी सेंकते हैं। ऐसे नेताओं और फिल्मी एक्टर्स पर लोगों ने सवाल खड़े किए और आर्मी के सपोर्ट में बात करते हुए कहा कि ये लोग रात-दिन देश की सुरक्षा करते हैं और जिन लोगों को मौका मिलता है, वो बस उनपर सवालिया निशान खड़े करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications