VIDEO: पर्यटक को मारकर खा गई शार्क, चिल्लाता रहा पिता, जिंदा बच निकली प्रेमिका
Shark Kill Russian Tourist: मिस्त्र के एक रिसॉर्ट में शार्क ने रूसी पर्यटक को उसके पिता के सामने मार दिया। शार्क ने मारकर उसे खा गई। वीडियो देख लोग दंग रह गए हैं।

Shark Kill Russian Tourist: मिस्त्र (Egypt) के फेमस रिसॉर्ट में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। इसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खौफनाक मंजर देख पर्यटक दंग रह गए। समुद्री तट रिसॉर्ट में शार्क ने 23 वर्षीय रूसी पर्यटक को उसके पिता के सामने मारकर खा गई।
एक सेकेंड में शार्क उसे निवाला बनाया
इस मंजर को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बेटे को बचाने के लिए पिता जोरों से चिल्ला रहा था। तब तक शार्क उसे अपना निवाला बना चुकी थी। वीडियो में देखा जा रहा है कि शार्क उसे बार-बार पानी में पटकती है, जब वह भागने लगता है तो उसे अपनी ओर खींच लेती है। कुछ देर तक यह दृश्य चलता है, इसके बाद शार्क ने उसे खा लिया।
देखते ही देखते काल के मुंह में समा गया बेटा
Recommended Video

23 वर्षीय व्लादिमिर पोपोव गुरुवार को तैरने के लिए बाहर निकला था। तभी पानी में टाइगर शार्क ने उसे मार दिया। इस बीच उसकी प्रेमिका जान बचाकर भागने में सफल रही। पोपोव के पिता इस भयावह हमले को बहुत करीबी से देखा। जब शार्क ने उसे जकड़ ली थी, तब वह पापा-पापा चिल्ला रहा था। उसके असहाय पापा कुछ नहीं कर सके। बेटे को मौत के मुंह में जाते देख पिता एकदम से टूट गए। देखते ही देखते समुद्र के पानी का रंग लाल हो गया।
पर्यटकों की जुबानी सुन सिहर उठे लोग
पोपोव कुछ महीने पहले ही अपने पिता के साथ रिसॉर्ट में आया था। इस बीच टाइगर शार्क ने उसपर हमला कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि रिसॉर्ट के एक लाइफगार्ड सहित कुछ दर्शक उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शार्क तबतक अपना काम कर चुकी थी। वहीं, इस वीडियो में एक महिला 'ओह माय गॉड, ओह माय गॉड'.. कहती सुनी जा रही हैं। मौके पर उपस्थित एक ने कहा कि मैं कांप रहा हूं। ठीक मेरी आंखों के सामने शार्क ने उस लड़के को खा गई। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।
यह भी पढ़ें- शार्क के पंखों का सूप डाल रहा इस प्रजाति को खतरे में












Click it and Unblock the Notifications